देश

हल्द्वानी से कर्फ्यू हटा, बनभूलपुरा से 25 उपद्रवी गिरफ्तार, थाने से लूटी 7 पिस्टल और कारतूस बरामद

Haldwani Voilence Update: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर 25 लोगों को पकड़ा है. पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से लूटी 7 पिस्टल और 99 कारतूस बरामद किए हैं. उपद्रवियों के मामले में जानकारी देते हुए नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि 25 से ज्यादा उपद्रवियों को नैनीताल जिले की सीमा से पकड़ा गया है.

पुलिस की टीमों ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच की. इसके बाद आसपास के घरों में दबिश दी गई. जहां से कई आरोपियों को पकड़ा गया. बता दें कि बनभूलपुरा इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन और मीडिया कर्मियों पर पथराव और आगजनी मामले में बनभूलपुरा थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई.

इन आरोपियों को पकड़ा

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नामजद अभियुक्त जुनैद पुत्र असलम निवासी लाइन को पकड़ा गया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 1 तमंचा बरामद किया हैं. इसके अलावा मो. निजाम से 1 तमंचा और 8 कारतूस बरामद किए हैं. वहीं महबूब के पास से 1 तमंचा और 6 कारतूस, शहजाद के पास से 1 तमंचा 10 कारतूस, अब्दुल माजिद, शाजिद, मो. नईम, शाहनवाज के पास से 1 तमंचा और 6 कारतूस बरामद किए हैं.

हल्द्वानी समेत इन क्षेत्रों से हटाया कर्फ्यू

इसके साथ ही प्रशासन ने कर्फ्यू में भी ढील दी है. जानकारी के अनुसार आज सिर्फ बनभूलपुरा में ही कर्फ्यू रहेगा. इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज से खुल जाएंगे. इसके साथ ही जरूरी सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी. धीरे-धीरे इन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बहाल की जा रही है. इसके अलावा नैनीताल से बरेली जाने वाल हाईवे भी खोल दिया गया है. वहीं हल्द्वानी में भी इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है. और कर्फ्यू में भी ढील दी गई है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

16 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

40 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

1 hour ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

1 hour ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

2 hours ago