देश

UP Rajya Sabha Election 2024: यूपी से इन 2 नेताओं को राज्यसभा भेजेगी सपा, भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं अखिलेश

UP Rajya Sabha Election 2024:  उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के निर्वाचन के लिए जहां एक ओर भाजपा ने 7 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी है तो वहीं खबर सामने आ रही है सोमवार को यानी आज सपा भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है. सोमवार की दोपहर में सपा यूपी की राजधानी लखनऊ में राज्यसभा के लिए नाम तय करेगी. पार्टी सूत्रों की मानें तो जया बच्चन एक बार फिर से सपा के कोटे से राज्यसभा जा सकतीं हैं. तो इसी के साथ ही रामजीलाल सुमन के नाम को भी तय किया जा सकता है. सुमन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और संस्थापक सदस्यों में से एक है. तो इसी के साथ ही मुलायम सिंह के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल भी रहे हैं.

इस तरह खेल बिगाड़ सकती है सपा

कहा जा रहा है कि भाजपा की ओर से कोई दलित नाम राज्यसभा के लिए घोषित नहीं किया गया है लेकिन सपा अपने तीन चेहरों में एक नाम दलित का घोषित कर सकती है. इसीलिए रामजीलाल सुमन के नाम को भी तय करने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2 अप्रैल 2024 को राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसमें से भाजपा के 9 और सपा की एक सांसद जया बच्चन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-शादीशुदा प्रेमी संग घूमने निकली महिला टीचर को पति ने पकड़ा रंगे हाथ, स्कूल के बच्चों ने खोला राज

जानें वोटों की गणित

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 में से 4 सीटें खाली हैं. ऐसे में 399 विधायक हैं. ऐसे में अगर मौजूदा फॉर्मूले पर ध्यान दें तो इसके तहत हर राज्यसभा सीट पर जीत के लिए पार्टियों को 37 मत चाहिए. फिलहाल सपा के पास 108 विधायक हैं. कहा जा रहा है कि, ऐसे में अगर चुनाव की स्थिति आती है तो उसे 111 विधायकों का मत चाहिए. तो वहीं सम्भावना है कि सपा को कांग्रेस का भी साथ मिल जाएगा. इस तरह से ये संख्या 110 तक पहुंच जाएगी. इसके बाद भी 1 वोट की कमी रहेगी तो इसको देखते हुए सपा तीन प्रत्याशी उतार सकती है. पार्टी सूत्रों की मानें तो सपा राष्ट्रीय महासचिव सलीन शेरवानी या मैनपुरी से पूर्व सांसद रहे तेज प्रताप सिंह यादव को भी मैदान में उतार कर सपा दांव खेल सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

2 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

22 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

43 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

1 hour ago