देश

फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का ‘रांची बंद’, सरकार पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप

झारखंड में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर आदिवासी संगठनों का सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है. सिरम टोली फ्लाईओवर के रैंप को लेकर नाराज तीन दर्जन से अधिक संगठनों ने शनिवार को रांची बंद का आह्वान किया. इस बंद के दौरान शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

बंद समर्थक सुबह से ही सड़कों पर उतर आए, कई जगह आगजनी कर विरोध जताया और महत्वपूर्ण मार्गों को जाम कर दिया. बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने के प्रयास किए गए. प्रदर्शनकारियों के गुस्से से साफ था कि वे सरकार की नीतियों से बेहद नाराज हैं.

सरकार पर संस्कृति नष्ट करने का आरोप

आदिवासी संगठनों का आरोप है कि सरकार उनके सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्थलों को नजरअंदाज कर रही है. वे फ्लाईओवर के निर्माण को अपनी पहचान और अस्तित्व के लिए खतरा मानते हैं. विरोध को देखते हुए सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओं ने भी समाधान निकालने की आवश्यकता जताई. विधायक दल ने कहा कि सरकार में होने के कारण विरोध झेलना पड़ता है, लेकिन मुख्यमंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है.

राजनीतिक समर्थन और व्यापक प्रभाव

बंद को कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला, जिसमें बीजेपी, आजसू और अन्य छोटी पार्टियां शामिल थीं. कुछ आदिवासी मूलवासी विधायक भी इस बंद के समर्थन में उतर आए और सरकार से आदिवासियों की मांगों को मानने का आग्रह किया.

बंद के कारण रांची के बॉर्डर इलाकों को भी सील कर दिया गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अब देखना यह होगा कि सरकार इस विरोध का समाधान निकाल पाती है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

1 hour ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

1 hour ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago