डेंट्सु इंडिया (Dentsu India) ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट इंडस्ट्री रिपोर्ट ‘मारटेक लैंडस्केप इन इंडिया’ (Martech Landscape in India) लॉन्च की, जो भारत के गतिशील मारटेक इकोसिस्टम की व्यापक खोज पर आधारित है.
भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे सरकारी प्रयासों से मारटेक का प्रभाव बढ़ रहा है. यह न केवल ग्राहक जुड़ाव (कस्टमर एंगेजमेंट) को बेहतर बना रहा है, बल्कि कंपनियों की ऑपरेशनल एफिशिएंसी और रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) को भी बेहतर कर रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डिजिटल विज्ञापन का बाजार 19.09% की वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के साथ बढ़ रहा है और 2025 तक इसका आकार 59,200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. इसमें ई-कॉमर्स और डिजिटल रिटेल का बड़ा योगदान है, जहां एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित पर्सनलाइज़ेशन और एडवांस्ड एनालिटिक्स ग्राहक अनुभव को बेहतर बना रहे हैं.
भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम भी मारटेक को बढ़ावा दे रहा है. खासतौर पर SaaS (सॉफ्टवेयर ऐज़ ए सर्विस), एआई और डेटा एनालिटिक्स पर काम करने वाले स्टार्टअप कम लागत वाले और स्केलेबल सॉल्यूशंस बना रहे हैं, जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. वेंचर कैपिटल निवेश में बढ़ोतरी से स्टार्टअप्स मशीन लर्निंग (ML) और ब्लॉकचेन जैसी नई तकनीकों को अपना रहे हैं.
रिपोर्ट बताती है कि वॉइस टेक्नोलॉजी और स्थानीय भाषाओं में कंटेंट की मदद से मारटेक का विस्तार टियर-2 और टियर-3 शहरों तक हो रहा है, जिससे नई संभावनाएं बन रही हैं.
रिपोर्ट में बताया गया है कि, मारटेक टूल्स को मौजूदा सिस्टम में एकीकृत करना एक चुनौती बना हुआ है. इसके अलावा, छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMEs) के लिए वित्तीय सीमाएं भी एक बड़ी समस्या हैं, क्योंकि उन्नत मारटेक सॉल्यूशंस महंगे होते हैं.
डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्षा रज़दान का कहना है, “तकनीक तब सबसे प्रभावी होती है जब वह जटिल चीजों को आसान बना दे. मारटेक इसी का एक बेहतरीन उदाहरण है. यह कंपनियों को बड़े डेटा को समझने और उसे ग्राहक अनुभव में बदलने में मदद करता है. भारत में अब सवाल यह नहीं है कि व्यवसाय मारटेक का उपयोग कर रहे हैं या नहीं, बल्कि यह है कि वे इसे कितनी अच्छी तरह अपने निर्णय लेने और ग्राहक जुड़ाव में एकीकृत कर रहे हैं. जो कंपनियां इसे सही से अपनाएंगी, वे अपने ग्राहकों से मजबूत संबंध बना पाएंगी और व्यवसाय को और मजबूत करेंगी.”
डेंट्सु साउथ एशिया के प्रेसिडेंट और चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर नारायण देवनाथन ने कहा, “मारटेक अब मीडिया, क्रिएटिव और ग्राहक अनुभव के बीच की कड़ी बन गया है. यह डेटा-ड्रिवन कनेक्शन को मजबूत कर बेहतर बिजनेस परिणाम देने में मदद कर रहा है. भारत में मारटेक का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और ब्रांड्स के लिए ग्राहकों से जुड़ने का तरीका नया रूप ले रहा है. यह रिपोर्ट ब्रांड्स को इस बदलते बाजार में आगे बढ़ने और स्मार्ट समाधान अपनाने में मदद करेगी.”
ये भी पढ़ें: सफेदपोश NRI का बढ़ता दबदबा, भारत को मिल रही आर्थिक ताकत
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…