देश

तिरंगा झंडा भारत का है कांग्रेस का नहीं- बोले अश्विनी चौबे, चुनाव आयोग से की मांग

प्रशांत राय, बक्सर

Buxar: केंद्रीय राज्यमंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस का झंडा भारत का तिरंगा झंडा है और मैं जनता की आवाज आप लोगों के सामने रख रहा हूं कि तिरंगा झंडा में कोई भी चिन्ह नही लगना चाहिए. तिरंगा झंडा भारत का है, यह भारत का अभिमान है. मैं तो चुनाव आयोग से कहूंगा की तिरंगा झंडा के अंदर ये कैसा इन्होंने हाथ (अपना पहचान चिन्ह) दे दिया?

तिरंगे को लेकर कही बड़ी बात

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि, “तिरंगा झंडा में हाथ देने का किसी को भी पावर नही हैं. इस पर पहले ही चुनाव आयोग को विचार करना चाहिए. भारत का तिरंगा झंडा देश के लिए है, कांग्रेस का नही है. ये लुटेरे लोग जिसने देश को लुटा आज ऐसे ही लोग देश में फांसीवाद और भ्रष्टाचार का ढिढोरा पिट रहे हैं.” केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस अश्विनी कुमार चौबे पर भड़क गई है.

बयान पर भड़की कांग्रेस

बक्सर से कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी इस मुद्दे पर केंद्रीय राज्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए मानसिक आरोग्यशाला जाने की बात कह गए. संजय तिवारी ने कहा कि, “हिंदू धर्म में कहा जाता है कि सत्तर की उम्र के बाद दिमाग का संतुलन बिगड़ने लगता है. ऐसे में इनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है इन्हें मानसिक आरोग्यशाला में जाकर अपनी इलाज करानी चाहिए. आजादी के समय से ही कॉंग्रेस को चरखे के निशान वाला तिरंगा मिला हुआ है. 1979 में इस पंजे निशान वाला झंडा मिला.”

इसे भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: “जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उस पर बैठा गुंडा”, सीएम योगी के मंत्री का बड़ा हमला

अटल से लेकर पीएम मोदी तक ने नहीं कहा ऐसा

कॉंग्रेस विधायक ने आगे कहा कि बीजेपी के ही अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे अभी नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह हैं, पैंतालीस अड़तालीस साल हो गया, ये लोग कोई ब्लेम नहीं किये. ऐसे में अब इनका ब्लेम करना निश्चित रूप से मानसिक दिवालियापन है, इनको जाकर अपना इलाज़ कराना चाहिए.

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

47 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

1 hour ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago