कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (फोटो ट्विटर)
UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए सुल्तानपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सपा के साथ ही बसपा पर भी हमला बोला. सपा को गुंडों की पार्टी करार देते हुए नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा लगा हो समझो उसमें गुंडा बैठा हुआ है. कैबिनेट मंत्री व्यापारी वोटों को लामबंद करने के लिए लंभुआ पहुंचे थे. वहीं बसपा को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब इनकी सरकार आती थी तो लोगों पर एससी-एसटी एक्ट लगाए जाते थे.
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लंभुआ में स्वागत किया. भाजपा प्रत्याशी विजय त्रिपाठी के लिए वोट की अपील करते हुए नन्दी ने सपा के साथ ही बसपा पर भी हमला बोला. मंच से सपा शासन काल की बात करते हुए मंत्री नंदी ने कहा, ‘जिस गाड़ी में सपा का झंडा-समझो उस पर बैठा गुंडा.” उन्होंने कहा, “जितना बड़ा गुंडा उतना बड़ा नेता.”
नन्दी ने आगे कहा, “कैसा चलन चला था, एक बार सपा-एक बार बसपा. सपा की सरकार आती थी तो यादव बस्ती में खूब काम चलता था. दलित बस्ती में काम बंद कर दिया जाता था. जब बसपा की सरकार आती थी तो यादव बस्ती में काम बंद कर दलित बस्ती में काम शुरू हो जाता था. लोगों पर एससी एसटी एक्ट लगाए जाते थे.” सपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, “आम को, नींबू को, बनिया को जितना दबाओगे उतना रस मिलेगा. ये समाजवादी सरकार में था. इनको झुकाने का काम किसने किया, योगी आदित्यनाथ ने. उन्होंने प्रदेश में कानून का शासन स्थापित करने का काम किया.”
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा समाजवादी पार्टी का झंडा लगी हुई स्कॉर्पियो पर बोनट पर बिठाकर सीओ को सपा के नेता किस तरह से दौड़ा रहे थे. वो बेचारा कभी झंडे वाली हैंडल पकड़े, कभी हैंडल पकड़े, कभी वाइपर पकड़े. जहां पुलिस सुरक्षित नहीं थी हम कहां सुरक्षित रह सकते थे.
-भारत एक्सप्रेस
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…