देश

क्या TMC टूट रही है? कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को ‘घटिया स्तर का’ बताया, जानें पूरी ‘महाभारत’

Political News: एक तरफ लाइमलाइट में बने रहने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ न कुछ सियासी चाल चल रही है. वह लगातार पार्टी को बढ़ाने के लिए ग्राउंड से लेकर गठबंधन तक काम कर रही हैं. दूसरे ओर उनके सांसदों के बीच खुलकर बगावत उभर आई है. हाल ही में लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर बवाल मचाने वाला बयान (Kalyan Banerjee vs Mahua Moitra) दिया है. इससे अब यह कहा जा रहा है कि TMC में कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

कल्याण बनर्जी का बयान

शनिवार को लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) ने पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा को ‘बेहद घटिया स्तर’ और ‘समय की बर्बादी’ बताया. यह बयान दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को और बढ़ा सकता है.

कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह (महुआ मोइत्रा) मेरे विषय की नहीं हैं. वह बेहद घटिया स्तर की हैं. उनके बारे में चर्चा करने का कोई मतलब नहीं. उनकी वजह से मैं कई लोगों के लिए बुरा बन गया. यह समय और ऊर्जा की बर्बादी थी. उन्हें ध्यान देना मेरी गलती थी.

ये भी पढ़ें: रेलवे टिकट बुकिंग पर मिलेगा 20 फीसदी डिस्काउंट; जानें कैसे और किसे मिलेगा लाभ

दीदी पर दिए बयान पर अफसोस

हालांकि, उन्होंने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर दिए बयान पर अफसोस जताया है. कल्याण बनर्जी ने पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दिए गए बयानों पर भी दुख जताया. उन्होंने कहा कि मैंने दीदी के खिलाफ भी बोला है. मुझे लगता है कि यह नहीं कहना ही बेहतर होता.

महुआ मोइत्रा कुछ नहीं बोलीं

महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच कई बार टकराव हो चुका है, जिससे पार्टी नेतृत्व को असहजता झेलनी पड़ी है. हालांकि, अब बयान का स्तर काफी आगे चला गया है इस कारण कहा जा रहा है कि TMC टूटने वाली है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की मुलाकात से पहले पुतिन ने क्यों किया PM मोदी को कॉल? भारत बोल- हम तैयार हैं

चीफ व्हिप पद से इस्तीफा

4 जुलाई को कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में तृणमूल के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि सांसदों के बीच समन्वय की कमी के लिए उन्हें अनुचित रूप से दोषी ठहराया जा रहा है, जबकि कुछ सांसद तो शायद ही संसद आते हों. इस्तीफा देने का फैसला ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई पार्टी सांसदों की वर्चुअल बैठक के कुछ घंटों बाद आया था.

बनर्जी और मोइत्रा के बीच विवाद (Kalyan Banerjee vs Mahua Moitra)

कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच महीनों से विवाद चल रहा है. दोनों ने एक-दूसरे पर बदतमीजी और सभ्य संवाद के मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है. इस विवाद ने पार्टी नेतृत्व को असहजता में डाल दिया है. सियासी जानकार बताते हैं कि कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद के साथ तनाव में खुद को बलि का बकरा समझ रहे थे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago