ट्रेन टिकट पर बंपर छूट
Indian Railways News: रक्षाबंधन के बाद भारत में त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में भारतीय रेलवे ने आम इंडियन के लिए गुड़ न्यूज दी है. भारतीय रेलवे ने दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान घर जाने वालों के लिए एक एक्सपेरिमेंटल बेस पर एक स्कीम शुरू की है. इस स्कीम के तहत, अगर कोई यात्री आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करता है, तो उसे रिटर्न टिकट पर 20% का डिस्काउंट मिलेगा.
रेलवे के इस स्कीम (indian railways offer) से उन लोगों को फायदा होगा जो घर जाने और वापस आने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं. आइये जानें इस स्कीम की पूरी डिटेल किसे और कैसे इसका लाभ मिल सकता है. इसके लिए क्या-क्या शर्तें होंगी?
दोनों टिकट साथ बुक करने पर डिस्काउंट
रेलवे ने बताया है कि इस स्कीम (indian railways round trip package) का लाभ लेने के लिए यात्रियों को आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक करना होगा. इसके अलावा, दोनों टिकट में दी गई सभी डिटेल्स एक समान होनी चाहिए, जैसे कि सोर्स और डेस्टिनेशन, यात्री का नाम, उम्र, दूरी और क्लास सब कुछ.
ट्रेन की जोड़ी और टिकट की शर्तें
रेलवे ने बताया है कि यात्रियों को एक ही जोड़ी की ट्रेन से यात्रा करनी होगी. यानी अगर आप गोडवाना एक्सप्रेस (22182) में दिल्ली से जबलपुर का सफर करते हैं तो वापसी भी आपको गोडवाना एक्सप्रेस (22181) में ही करना होगा. मतलब जाने आने का टिकट इसी जोड़ी की ट्रेन से होना चाहिए. इसके अलावा, टिकट में दी गई सभी डिटेल्स एक समान होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: भारतीय रेल का कमाल! कश्मीर घाटी में दौड़ी पहली मालगाड़ी, पीएम मोदी क्या बोले?
बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी
रेलवे के मुताबिक, इस छूट का फायदा लेने के लिए 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक के लिए जाने वाले टिकट और वापसी के लिए 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा का टिकट बुक करना होगा. बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी.
डायनेमिक ट्रेनों में नहीं मिलेगा डिस्काउंट
रेलवे ने बताया है कि यह छूट फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों जैसे कि शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, सुविधा एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों पर लागू नहीं होगी. लेकिन इसके अलावा सभी श्रेणियों और खासकर ऑन डिमांड ट्रेनें यानी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें इस छूट के दायरे में शामिल हैं.
त्योहारों के लिए indian railways का फैसला
त्योहारों के समय टिकट के लिए भीड़ और लोगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे का फैसला सामने आया है. रेलवे ने त्योहारों के समय टिकट के लिए भीड़ और लोगों की परेशानी को देखते हुए यह फैसला एक्सपेरिमेंटल बेस पर लिया है. इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और वे अपने घर जाने और वापस आने के लिए आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



