देश

चुनाव आयोग के खिलाफ लामबंद हुए विपक्षी सांसद, किया बड़ा ऐलान, कल संसद से लेकर…

बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ ‘इंडिया’ ब्लॉक सोमवार को एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करेगा. सूत्रों ने जानकारी दी कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता सोमवार को संसद से लेकर चुनाव आयोग (EC) के कार्यालय तक मार्च करेंगे.

EC दफ्तर तक सांसद करेंगे मार्च

राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च संसद भवन परिसर से दिल्ली स्थित भारतीय चुनाव आयोग (EC) कार्यालय तक होगा. विपक्षी सांसद एक किलोमीटर पैदल चलकर निर्वाचन आयोग (EC) के कार्यालय पहुंचेंगे. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयुक्तों से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है.

सांसदों को डिनर पार्टी देंगे खड़गे

उसी दिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से ‘इंडिया’ ब्लॉक के सांसदों के लिए ‘डिनर’ रखा गया है. सूत्रों के अनुसार, यह ‘डिनर’ दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ताज पैलेस होटल में आयोजित होगा, जिसमें ‘इंडिया’ ब्लॉक के सभी सांसदों के शामिल होने की संभावना है.

यह दूसरी बार है, जब बिहार में मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) और चुनावों में कथित धांधली के विषय पर कांग्रेस की ओर से ‘डिनर मीटिंग’ रखी जाएगी. इससे पहले, ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर ‘डिनर मीटिंग’ के लिए एकत्रित हुए थे. उस समय विपक्षी नेताओं ने बिहार में एसआईआर और तथाकथित ‘वोट चोरी’ मॉडल के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें-“कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, उन्हें भारत की तरक्की पसंद नहीं”, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

बैठक में 25 दलों के कई नेता शामिल हुए, जिनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा-सपा प्रमुख शरद पवार, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, राजद के तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, द्रमुक नेता तिरुचि शिवा और टी.आर. बालू, भाकपा के डी. राजा, माकपा नेता एम.ए. बेबी, एमएनएम प्रमुख कमल हासन और भाकपा (माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य शामिल थे.

इस दौरान राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ ब्लॉग के नेताओं को ‘वोट चोरी’ पर प्रेजेंटेशन दी. राहुल ने चुनावी प्रक्रिया में तथाकथित ‘धोखाधड़ी’ के सबूत पेश किए. उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग (EC) के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago