देश

3 Language Formula Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाला है भूचाल! 20 साल बाद एक साथ मंच पर दिखेंगे ठाकरे ब्रदर्स

3 Language Formula Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आने जा रहा है. भूचाल इसलिए क्योंकि 20 सालों के बाद ठाकरे ब्रदर्स एक साथ एक मंच पर दिखने वाले हैं. आज मुंबई में शनिवार को सुबह 10 बजे से विजय रैली का आयोजन किया जाएगा. जिसमें दोनों भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे शामिल होंगे. इस रैली को लेकर NSCI वर्ली डोम में एक भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. जिसमें दावा है कि बड़ी संख्या में मराठी लेखक, कलाकार और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे. इसको लेकर सभी लोगों को निमंत्रण भेजा जा चुका है.

महाराष्ट्र में 3 लैंग्वेज फार्मूले को लेकर ये सारा विवाद शुरू हुआ था. जिसका राज और उद्धव ठाकरे की पार्टियां जबरदस्त विरोध कर रही हैं. उनका कहना है कि महाराष्ट्र में जबरदस्ती हिंदी नहीं थोपी जा सकती. दोनों नेताओं की पार्टियों के द्वारा हिंदी थोपे जाने का आरोप लगाकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया गया. जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस 3 लैंग्वेज फॉर्मूले को महाराष्ट्र में लागू करने के अपने आदेश को रद्द कर दिया और एक कमेटी गठित कर इसके जांच के आदेश दिए. इस कमेटी के सुझावों के आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा.

सरकार के यूटर्न को दोनों पार्टियां मान रही बड़ी जीत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस के यूटर्न को दोनों पार्टियां अपनी बड़ी जीत मान रही हैं. गौरतलब है कि इस थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले के विरोध को लेकर आज ही के दिन उद्धव और राज ठाकरे एक बड़ा विरोध प्रदर्शन रैली निकालने वाले थे, लेकिन अब जबकि सरकार ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. तो अब इस रैली को विजय रैली में बदल दिया गया है.

ये भी पढ़ें- भारत के खिलौनों की दुनियाभर में मांग, 153 देशों को हो रहा निर्यात: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने के क्या है मायने

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे भले ही दो अलग-अलग पार्टियों के नेता हैं, लेकिन दोनों पार्टियों की राजनीति लगभग-लगभग एक समान है. दोनों पार्टियों की विचारधारा भी लगभग एक समान है. दोनों पार्टियां मराठी अस्मिता को चुनावी मुद्दा बनाकर लड़ती आई हैं. अगर पीछे लौटकर देखें, तो राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस की नींव ही मराठी अस्मिता की भावना पर रखी गई थी. वहीं बाल ठाकरे ने भी अपने समय में इसी मुद्दे को हथियार बनाकर शिवसेना को सत्ता तक पहुंचाया था. ये दोनों नेता, भले ही समय के साथ अलग राहों पर चले गए हों, लेकिन उनकी राजनीति की जड़ें एक जैसी रही हैं जो हैं मराठी मानुष का गौरव और पहचान.

मराठी अस्मिता के नाम पर भरोसा जीतने की कोशिश

अब जब महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति गठबंधन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में है, और भाजपा हिंदुत्व की राजनीति को और धार दे रही है. तब ठाकरे बंधु एक बार फिर मराठी अस्मिता की चादर के नीचे एकजुट होते नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि वे मराठी मानुष जैसी एक बार फिर भावनात्मक अपील के सहारे जनता का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे हैं.

राजनीति के जानकारों का कहना है कि यह महज गठबंधन या रणनीति नहीं, बल्कि एक तरह से अतीत के उस प्रयोग को दोहराने की कोशिश है, जिसमें “मराठी गर्व” सबसे बड़ी ताकत बना था. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार जनता उस पुराने भाव को फिर से अपनाएगी या यह सियासी मेल केवल एक चुनावी स्टंट बनकर रह जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

3 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

14 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

23 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago