देश

“सनातन का नाश हो…” उदयनिधि के सनातन विरोध को कांग्रेस विधायक का ‘थम्प्स अप’, बीजेपी हुई हमलावर

Congress Support Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर सनातन धर्म को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए इसे खत्म करने की बात कही है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है.

उदयनिधि स्टालिन के बयान को कांग्रेस नेता J. M. H. Aasan Maulana (जे. एम. एच. आसान मौलाना) ने भी समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की विचारधारा सनातन धर्म को स्वीकार नहीं करती है.

बता दें कि, 12 मई दिन मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री थालापति विजय को सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस सनातन ने लोगों को बांटा, उसे समाप्त करना ही बेहतर है.

पहले भी उदयनिधि कर चुके हैं सनातन पर हमला

यह पहली बार नहीं है कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयान दिया है. इससे पहले भी उन्होंने इसकी तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी.

कांग्रेस नेता जे. एम. एच. आसान मौलाना ने आगे कहा कि तमिलनाडु से NDA बाहर हो चुकी है. जिसका मतलब है कि सनातन भी पहले ही बाहर हो चुका है.

राहुल गांधी जैसी नफरत की राजनीति

उदयनिधि स्टालिन के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी ने इसकी तीखी आलोचना की है. बीजेपी प्रवक्ता CR केसवन ने इसे जहरीली बकवास बताया. उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के राहुल गांधी हैं, वो बांटने वाली नफरत की राजनीति करते हैं.

ये भी पढ़ें- “दारोगा बनकर पत्नी को छोड़ा? तो नौकरी भी जाएगी”- बिहार DGP विनय कुमार की पुलिसकर्मियों को दोटूक

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने राम मंदिर का बहिष्कार किया था, पवित्र सेंगोल का भी मजाक बनाया था. उदयनिधि स्टालिन भी वहीं कर रहे हैं, जबकि तमिलनाडु की जनता ने उनके इस जहरीली बकवास को लेकर सरकार से बाहर कर दंड दे चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago