लीगल

‘देवी जो रायता फैलाकर गई हैं…’, विनेश फोगाट के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

यौन उत्पीड़न के कथित आरोपो का सामना कर रहे भाजपा से पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे मामले में एसआईटी सदस्य का बयान दर्ज किया गया है. कोर्ट 15 और 19 मई को मामले में अगली सुनवाई करेगा. उस दिन जांच अधिकारी का बयान दर्ज होगा.

वही विनेश फोगाट के आरोपों से संबंधित पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये जो रायता फैलाकर गई है, देवी उससे हम कोर्ट में निपट रहे है. उन्होंने यह भी कहा कि कुश्ती मैच कहां होंगे, यह उनका विषय नहीं है. यह निर्णय अब भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकार क्षेत्र में आता है. महासंघ तय करेगा कि मैच कहां होंगे और कौन प्रतिस्पर्धा करेगा. उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि महासंघ किसी भी एथलीट को प्रतिस्पर्धा करने से नहीं रोकता. महासंघ केवल एथलीटों के लिए मौजूद है और यदि किसी को रोका गया तो कारण बताया गया होगा.

कुश्ती महासंघ को लेकर भी बोले बृजभूषण

बृजभूषण ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सनातन को हर युग में चुनौती मिली है. स्टालिन जैसे लोग रावण और हिरण्यकश्यप के वंशज है. सनातन ही सत्य है, इसे कोई खत्म नही कर सकता है. उन्होंने आगे कहा क्योंकि मैं खुद भी कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रह चुका हूं, इसलिए अपने अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि कुश्ती महासंघ सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही बना है. अगर किसी को रोका गया भी होगा तो कोई न कोई कारण होगा.

अदालत ने 11 जुलाई को पूर्व सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण और विनोद तोमर के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करने और मुकदमा शुरू करने का निर्देश दिया था.

रेफरी, कोच और फिजियोथेरेपिस्ट ने भी दिया बयान

बता दें कि बृज भूषण सिंह के खिलाफ छह महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न, मारपीट और पीछा करने के आरोप में 1500 पन्नों की चार्जशीट में चार राज्यों के कम से कम 22 गवाहों के बयानों का उल्लेख किया गया है. इनमें पहलवान, एक रेफरी, एक कोच और एक फिजियोथेरेपिस्ट भी शामिल है. इन्होंने आरोपों कि पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें: बैकफुट पर जैकलीन फर्नांडिस! सरकारी गवाह बनने की अर्जी ली वापस, ED के कड़े रुख के आगे झुकीं एक्ट्रेस

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago