देश

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

​Ujjain Indore Instagram Friend Crime News:सोशल मीडिया पर किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसकी एक बानोगी मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर से सामने आई है. इंस्टाग्राम के जरिए हुई एक दोस्ती ने ऐसा भयानक मोड़ लिया कि युवती की जिंदगी दहशत में बदल गई. इंदौर की रहने वाली एक युवती ने उज्जैन के अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड और उसके साथियों पर जबरन ओरल सेक्स, मारपीट और बर्बरता का सनसनीखेज आरोप लगाया है. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर होने वाली मुलाकातों और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इंस्टाग्राम फ्रेंड से मुलाकात और साजिश

पीड़िता के अनुसार, वह अपनी मर्जी से इंदौर से उज्जैन पहुंची थी. यहां मेघदूत क्षेत्र में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर बने दोस्त चक्रेश जैन से हुई. मुलाकात के दौरान आरोपी उसे कार में घुमाने के लिए ले गया और रास्ते में उसे कॉफी पिलाई. आरोप है कि कॉफी पीने के कुछ ही देर बाद युवती का सिर चकराने लगा और उसकी सुधबुध खोने लगी. इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने नापाक साजिश को अंजाम देना शुरू किया.

कार में हैवानियत और दरिंदगी की हदें

पीड़िता ने बताया कि कॉफी पिलाने के बाद गाड़ी में कुछ अन्य लोग भी आकर सवार हो गए. इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ जबरन ओरल सेक्स किया, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके निजी अंगों पर गंभीर चोटें पहुँचाईं. इस पूरी बर्बरता के दौरान युवती खुद को बचाने में असमर्थ थी. दरिंदगी की हदें पार करने के बाद आरोपी उसे वापस इंदौर ले आए और एक सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें:1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

पुलिस एक्शन और मेडिकल जांच

इस भयानक हादसे के बाद सदमे में डूबी पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और उज्जैन के नानाखेड़ा थाने पहुंची. थाने पहुंचकर उसने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फौरन एफआईआर दर्ज कर मामले की गहराई से जाँच शुरू कर दी गई. पुलिस ने तुरंत पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया. इस मामले में सीएसपी श्वेता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती मेडिकल जाँच में प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान या इंजरी नहीं पाई गई है. हालांकि, युवती द्वारा दिए गए बेहद गंभीर बयानों को आधार बनाते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

26 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

45 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

2 hours ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

3 hours ago