देश

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 8 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है. वहीं CCTV कैमरों और ड्रोन फुटेज के आधार पर 35 से ज्यादा संदिग्ध उपद्रवियों की पहचान की गई है, जिनमें से 15 आरोपी अभी भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

घटनास्थल पर हुए बवाल के बाद पुलिस ने CCTV कैमरों और ड्रोन फुटेज को खंगालकर एक-एक चेहरे की पहचान शुरू की. इसी जांच में 35 से ज्यादा लोगों की पहचान की गई है, जिन पर उपद्रव फैलाने, पथराव करने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने के आरोप लगे हैं.

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि काजी साहब के निवास के बाहर हुई अभद्रता और हिंसक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. जबकि फरार लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

शांतिपूर्ण तरीके से बढ़ रहा चौड़ीकरण का काम

इस बीच पुलिस ने यह भी साफ किया है कि चौड़ीकरण का काम मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा है. प्रशासन नहीं चाहता कि कुछ उपद्रवी तत्व पूरे माहौल को बिगाड़ें. इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ा दिया गया है.

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभावित इलाके को ‘नो मैन्स लैंड’ घोषित कर दिया गया है. यहां आरएएफ और सीआरपीएफ की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. हर गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी हुई है.

हालात पूरी तरह सामान्य का दावा

पुलिस का दावा है कि शहर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं. बाजार खुले हैं, स्कूलों में पढ़ाई जारी है, यातायात सुचारू है और श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन भी बिना किसी बाधा के चल रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

उधर सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है. अधिकारियों का कहना है कि अफवाह फैलाने, भ्रामक पोस्ट करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

18 minutes ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

28 minutes ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

2 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

2 hours ago