उज्जैन में क्या हो रहा है?
Ujjain Violence Update: उज्जैन में अचानक भारी उपद्रव और हिंसक झड़प देखने को मिली. शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान असंतुष्ट भीड़ बेकाबू हो गई. मस्जिद कमेटी और प्रशासन की रजामंदी से निर्माण हटाने का काम शांतिपूर्वक शुरू हुआ. हालांकि, सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बाद उपद्रवियों ने सीधे शहर काजी के मकान को निशाना बना लिया. हालात बिगड़ते देख शहर काजी खलीलुर्रहमान ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति की अपील की है. इस बीच मामले के तार राजधानी भोपाल तक पहुंच गए हैं.
रविवार रात प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच लंबी बातचीत के बाद सहमति बनी थी कि सरकारी बुलडोजर चलाने के बजाय मस्जिद कमेटी खुद सड़क की जद में आ रहे हिस्से को हटाएगी. असामाजिक तत्वों ने इसे मस्जिद तोड़े जाने का रंग देकर भीड़ जुटा ली. गुस्साई भीड़ सीधे शहर काजी के निवास पर पहुंच गई और उन्हें निशाने पर लेते हुए उनके घर पर जमकर पत्थरबाजी और गाली-गलौज की. शहर काजी खलीलुर्रहमान ने तुरंत वीडियो संदेश जारी कर समाज को चेताया
“शाही मस्जिद कमेटी खुद अपने हाथों से मस्जिद का प्रभावित हिस्सा हटा रही है. कुछ लोग सोशल मीडिया पर फिजूल माहौल बना रहे हैं. यह शहर हमारा अपना है और इसकी हिफाजत भी हमें ही करनी है. लोग बेवजह सड़कों पर न घूमें, अपने घरों में दुबक जाओ (घरों में ही रहें) और प्रशासन को अपना काम करने दें.”
शहर काजी के घर और मौके पर तैनात पुलिस बल पर जब उपद्रवियों ने चौतरफा पथराव शुरू किया और खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की, तब पुलिस ने मोर्चा संभाला. उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. एक तरफ शहर की सड़कों पर अफरा-तफरी मची थी, वहीं दूसरी ओर स्कूल खुले होने के चलते परिजनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी घबराहट देखी गई.
ये भी पढ़ें: कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अब तक 5 आपराधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. शहर काजी के घर हमला करने और पुलिस पर पत्थर बरसाने वाले 5 लोगों को तुरंत हिरासत में लिया गया है. प्रभावित क्षेत्र के 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर 2,000 से अधिक जवानों का पहरा बैठा दिया गया है. ड्रोन कैमरों से छतों और गलियों पर नजर रखी जा रही है.
इस पूरे बवाल की तपिश राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है. उज्जैन की फिजा बिगाड़ने और बाहर से आकर भीड़ जुटाने की साजिश में पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार किया है, जो भोपाल से ऑल इंडिया मुस्लिम संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और भोपाल के कुछ नेटवर्क्स के जरिए सुनियोजित तरीके से युवाओं को भड़काकर शहर काजी और प्रशासन के खिलाफ खड़ा किया गया.
ये भी पढ़ें: ‘रीढ़ की हड्डी देखो…’, शहजाद पूनावाला की ऑन-कैमरा पिटाई, वायरल हुआ राइज एंड फॉल का वीडियो
भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मामले पर बयान जारी कर मुस्लिम समाज से संयम बरतने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने पुलिसिया बल प्रयोग की निंदा करते हुए कहा कि मामले में जबरन भ्रम फैलाकर माहौल खराब किया जा रहा है.
मसूद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरते हुए कहा कि चूंकि उज्जैन उनका गृह जिला है, इसलिए उन्हें इस मामले को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए. कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी ने साफ चेतावनी दी है कि भ्रामक पोस्ट डालने वाले कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को नामजद कर सख्त कानूनी शिकंजे में लिया जा रहा है. ujjain masjid demolition, ujjain mosque, ujjain shahi masjid, shahi masjid, ujjain news, ujjain masjid news, what happened in ujjain, ujjain current news, ujain news, ujjain riots, ujjain latest news, ujjain ke samachar, ujjain news hindi, news ujjain, ujjain live news, ujjain news live, ujjain news today
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…