UK Bus Driver Attack Telford
UK Bus Driver Attack Telford: ब्रिटेन के टेलफोर्ड में एक बस ड्राइवर पर हमले के बाद हड़कंप मच गया. एक शख्स ने सिख बस ड्राइवर के साथ मारपीट की और इसके बाद सिंगल-डेकर बस पर कथित तौर पर कब्जा कर लिया. घटना के दौरान बस गलत दिशा में चलती हुई कई वाहनों से टकराई. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सशस्त्र अधिकारियों को भेजा और कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कथित हमलावर को बस के अंदर ड्राइवर के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है. घटना के दौरान बस में मौजूद यात्री घबराए हुए नजर आए और आरोपी को रोकने की कोशिश करते रहे. वीडियो में ड्राइवर लगातार अपना फोन मांगता हुआ और यात्रियों से पुलिस को बुलाने की अपील करता दिखाई देता है. एक महिला यात्री आरोपी से ड्राइवर को छोड़ने के लिए कहती है, जबकि एक अन्य यात्री भी हमलावर को रोकने की कोशिश करता नजर आता है.
वीडियो में दिखाई दे रही घटना के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बस की टिकट-रीडिंग मशीन उठाकर ड्राइवर पर फेंकी. इसके बाद उसने ड्राइवर की दाढ़ी खींची और सिर से टक्कर मारने की कोशिश की. हमले के बाद आरोपी ने बस पर नियंत्रण कर लिया और उसे आगे ले गया.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे के बाद मेडली इलाके की कोर्ट स्ट्रीट में हुई. पुलिस को एक खतरनाक घटना की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस के अनुसार, बस गलत दिशा में चल रही थी और इस दौरान कई वाहनों से टकराई. बस के आगे बढ़ने के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने ड्राइवर को रोकने के लिए शोर मचाया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए मालिंसगेट पुलिस स्टेशन से सशस्त्र अधिकारियों को मौके पर भेजा गया. पुलिस के मुताबिक, पहली 999 कॉल मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर बस को रोक लिया गया और 33 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को लूट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के संदेह में हिरासत में लिया गया है. सोशल मीडिया पर आरोपी के यमन का रहने वाला होने के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
हमले में बस ड्राइवर को मामूली चोटें आईं. पैरामेडिक्स ने मौके पर प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: सूखा, भयंकर गर्मी और जंगल की आग… भारत में आने वाली है कौन सी महा-आपदा? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
भारत एक्सप्रेस
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…
'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…