देश

UKG बच्चे का रिजल्ट देखते ही पिता की तबीयत बिगड़ी, स्कूल परिसर में तोड़ा दम

Father Death after UKG Result: परिक्षा का परिणाम आज भी देश के मिडिल क्लास पिरवारों के लिए एक अहम दिन होता है. उत्तर-पूर्वी राज्य असम से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्चे का रिजल्ट देखने के बाद पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद जो हुआ, वह हर किसी को झकझोर कर रख देगा.

जानिए पूरा मामला

असम के जोरहाट से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बेटे का रिजल्ट लेने के बाद अचानक एक पिता की तबीयत खराब हो गई और वे जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सैमफोर्ड स्कूल में एक दुखद घटना हुई. जहां एक पिता अपने बेटे का परीक्षा परिणाम लेने स्कूल गए थे और वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान कछ गरल इलाके के सोनारी गांव के रहने वाले दीपांकर बोरदोलोई (35) के रूप में हुई है.

बच्चे के रिजल्ट वाले दिन हुआ हादस

सूत्रों के अनुसार बोरदोलोई अपने बेटे का रिजल्ट लेने स्कूल आए थे, जो UKG में पढ़ता है. लेकिन रिजल्ट लेने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वे गिर पड़े. स्कूल में मौजूद लोग तुरंत उन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले गए. लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी.


ये भी पढ़ें: ‘…तो शर्मा बचेंगे न वर्मा, जिस दिन तिरंगे में आ गया चांद’, धीरेंद्र शास्त्री ने यूपी में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हिंदुओं एक हो जाओ


सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे दीपांकर

इस घटना के बाद स्कूल कैंपस में मातम पसर गया. शिक्षक, अभिभावक और छात्र इस अचानक हुए हादसे से गहरे सदमे में हैं. दीपांकर बोरदोलोई तेओक डिवीजन के अंतर्गत सिंचाई विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार, सहकर्मी और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

9 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

34 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

44 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

55 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

57 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago