देश

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ आर-पार की जंग; भगवंत मान सरकार ने छेड़ा ‘War On Gangster’, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान

पंजाब में अब गैंगस्टरों की खैर नहीं है. चंडीगढ़ से आज (मंगलवार) एक बड़ा ऐलान हुआ है. राज्य में ‘वॉर ऑन गैंगस्टर’ (War on Gangsters) की शुरुआत कर दी गई है. सरकार और पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब पंजाब की धरती पर अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी. इस मुहिम का सीधा मकसद पंजाब को पूरी तरह ‘गैंगस्टर मुक्त’ बनाना है.

पुलिस की रडार पर सिर्फ पंजाब के अपराधी ही नहीं, बल्कि विदेशों में छिपे बैठे वो 60 बड़े गैंगस्टर भी हैं जो वहां से अपना नेटवर्क चला रहे हैं. पुलिस ने संदेश दिया है कि सात समंदर पार बैठे अपराधी खुद को सुरक्षित ना समझें. उनके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया जा रहा हैं और उन्हें वापस लाने की पूरी तैयारी है.

वहीं, पंजाब में मौजूद उनके गुर्गों को पुलिस ने आखिरी चेतावनी दी है. इस ऑपरेशन के लिए 12,000 जांबाज पुलिसकर्मियों की फौज मैदान में उतार दी गई है.

हेल्पलाइन नंबर और इनामों की बौछार

जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर ‘93946’ जारी किया है. यह नंबर सीधे AGTF (Anti-Gangster Task Force) हेडक्वार्टर से ऑपरेट होगा. खास बात यह है कि जानकारी देने वालों का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.

इतना ही नहीं, सरकार ने अपराधियों को पकड़वाने के लिए 10 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड फंड रखा है. एसएसपी 1 लाख, आईजी 1.5 लाख और कमिश्नर 2 लाख रुपये तक का इनाम दे सकते हैं. इससे ऊपर की राशि खुद डीजीपी तय करेंगे.

गन कल्चर और फंडिंग पर प्रहार

पुलिस केवल हथियार ही नहीं, बल्कि गैंगस्टरों की कमर तोड़ने के लिए उनकी फंडिंग, हथियारों की सप्लाई चेन और कम्युनिकेशन सिस्टम पर भी हमला करेगी.

  • सोशल मीडिया पर नजर: गन कल्चर को प्रमोट करने वाले या गैंगस्टरों का महिमामंडन करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स अब डिलीट किए जाएंगे और उन पर कानूनी कार्रवाई होगी.
  • हथियार और पैसा: अवैध हथियारों और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए आने वाले पैसे पर रोक लगाने के लिए चार डीआईजी स्तर के अधिकारी इस पूरी मुहिम की निगरानी करेंगे.
  • ट्रेवल एजेंट: पुलिस उन ट्रेवल एजेंटों पर भी कड़ी नजर रख रही है जो अपराधियों को फर्जी तरीके से विदेश भागने में मदद करते हैं.

अभियान से मचा हड़कंप

बता दें कि 1 मार्च 2025 से शुरू हुए ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान का दूसरा फेज पहले से ही चल रहा है. अब तक पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़ी 31,527 एफआईआर दर्ज की हैं और 45,251 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है. हाल ही में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया के हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का मनोबल काफी ऊंचा है.

पंजाब पुलिस ने अपनी छवि सुधारने के लिए कड़ा रुख अपनाया है. अगर किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता गैंगस्टरों के साथ पाई गई, तो उसे धारा 311 के तहत तुरंत बर्खास्त किया जाएगा. साथ ही, 26 जनवरी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और प्रॉक्सी या वीपीएन (VPN) के जरिए धमकी देने वालों को ट्रैक करने के लिए साइबर सेल हाई-टेक टूल्स का इस्तेमाल कर रही है.

ये भी पढ़ें: बस में छात्रा से छेड़छाड़ पर बवाल, कंडक्टर पीर खान की जमकर धुनाई; भीड़भाड़ का फायदा उठाकर की थी गंदी हरकत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

ओम प्रकाश राय

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago