देश

उमा भारती ने सीएम योगी से शाहजहांपुर के नाम बदलने की मांग की, राहुल-अखिलेश पर बोला हमला

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से शाहजहांपुर के नाम को बदलने की मांग भी की.

उमा भारती ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग लोकतंत्र का सम्मान करना नहीं जानते हैं. वे अपने आप को इस देश का बादशाह और शहंशाह समझते हैं. राहुल गांधी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं और ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहे हैं. एक तरफ वोट चोरी रोकने के लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) होता है तो वे उसका विरोध करते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं कि ‘वोट चोरी’ हो रही है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं तो दूसरी तरफ पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर देते हैं क्योंकि उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ की. अखिलेश यादव अपने घर की बहू को रोक नहीं पाए, जो सीएम योगी की प्रशंसा करके दूसरी पार्टी में चली गई. अगर अखिलेश यादव अपनी करतूतों को नहीं सुधारेंगे तो लोग उन्हें छोड़कर चले जाएंगे.

मुझे उम्मीद है कि नाम जरूर बदलेगा

उमा भारती ने कहा कि शनिवार को वह शाहजहांपुर में थीं और तब उन्होंने जिक्र किया कि क्यों न शाहजहांपुर का नाम बदल देना चाहिए. इस पर वहां मौजूद लोगों ने एक सुर में कहा कि हां, शाहजहांपुर का नाम बदलना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि नाम जरूर बदलेगा.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसमें यह तय किया गया है कि अभी तक अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा सिर्फ मुस्लिम समुदाय को मिलता था, लेकिन अब प्रस्तावित विधेयक के अंतर्गत अन्य अल्पसंख्यक समुदायों जैसे सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी को भी यह सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने जो फैसला लिया, वो सही है और ऐसा पूरे देश में होना चाहिए.


ये भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में मौत का तोहफा! छत्तीसगढ़ में प्रेमी ने ‘माशूक’ के पति को गिफ्ट में दिया IED लगा स्पीकर, 7 लोग गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

1 hour ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

1 hour ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

2 hours ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

3 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

3 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

3 hours ago