देशभर में 73 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए.
आरडीएसएस के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने को लेकर सरकार की ओर से आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि देशभर में अब तक 73 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं.जबकि 11 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक ये संख्या शून्य है.
सोमवार (16 दिसंबर) को राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, RDSS योजना के तहत 29 नवंबर तक देश के अलग-अलग राज्यों में लगभग 7.3 मिलियन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं. जुलाई 2021 में शुरू की गई पुनरोद्धार वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत 3.3 ट्रिलियन रुपये के परिव्यय से मार्च 2025 तक लगभग 250 मिलियन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं.
विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि 29 नवंबर तक विभिन्न राज्यों में लगभग 19.79 करोड़ स्मार्ट मीटर स्वीकृत किए गए हैं, और 72.97 लाख उपकरण स्थापित किए गए हैं.
उन्होंने इस दौरान आंकड़े भी पेश किए. उसके अनुसार, तमिलनाडु, त्रिपुरा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में स्मार्ट मीटर की स्थापना ‘शून्य’ थी, जबकि इन राज्यों में स्वीकृत उपकरणों की संख्या क्रमशः 3 करोड़, 5.47 लाख, 1.42 करोड़ और 87.84 लाख थी.
यह भी पढ़ें- तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचा थोक मूल्य सूचकांक, जानें किन खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई गिरावट
शून्य स्थापना वाले अन्य राज्य हैं नागालैंड (3.17 लाख स्वीकृत के विरुद्ध), मेघालय (4.60 लाख स्वीकृत), मिजोरम (2.89 लाख), झारखंड (13.41 लाख), केरल (1.32 करोड़) अरुणाचल प्रदेश (2.87 लाख) और गोवा (7.41 लाख).
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…