देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, ‘बारिश में भी सोने नहीं देंगे’

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री के रायपुर कैंपस के शिलान्यास कार्यक्रम में एक बार फिर 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हथियार नहीं डालोगे तो बारिश में भी सोने नहीं देंगे.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने रुके हुए नक्सल विरोधी अभियान को तेज गति से शुरू किया. मैंने देखा है कि सरकार बनने के बाद से न केवल नक्सली विरोधी अभियान को धार दी, बल्कि समय-समय पर इसका मार्गदर्शन भी किया है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों को प्रोत्साहित किया है और इस लड़ाई को कुशलता से आगे बढ़ाया है. मैंने छत्तीसगढ़ में ही कहा था कि 31 मार्च 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा और मैं आज फिर से दोहराना चाहूंगा कि जिस तरह से सुरक्षा बलों ने पराक्रम दिखाया है, हम इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे.

सरेंडर कर छत्तीसगढ़ की विकास की यात्रा में जुड़ जाएं.

गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को चेताते हुए कहा कि बारिश में हर बार नक्सली आराम कर लेते थे. लेकिन, इस बार हम उनको बारिश में भी नहीं सोने देंगे. मैं फिर से जो नक्सलवाद के रास्ते पर भटककर चले गए हैं, उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि सरेंडर कर दीजिए और छत्तीसगढ़ की विकास की यात्रा में जुड़ जाएं. इससे अच्छा सरेंडर करने का कभी मौका नहीं मिलेगा. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो वादा केंद्र और राज्य सरकार ने किया है, उसे पूरा करेंगे.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, “एनएफएसयू और सीएफएसएल की आधारशिला रखी जा रही है, साथ ही विश्वविद्यालय के ट्रांजिट कैंपस का शुभारंभ भी किया जा रहा है, जिसमें 180 छात्र साइबर और फॉरेंसिक साइंस में बीएससी और एमएससी जैसे पाठ्यक्रमों में अपनी शिक्षा शुरू करेंगे.”

अमित शाह ने कहा कि एनएफएसयू कैंपस को केंद्र से 145 करोड़ रुपए की लागत से बनाने का प्रस्ताव है, जबकि सीएफएसएल को 123 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा. कुल मिलाकर दोनों पर 268 करोड़ रुपए का खर्च आएगा.

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि युवा पीएम मोदी पर भरोसा करें और समझें कि एनएफएसयू से उनकी डिग्री, उनकी नौकरी की गारंटी भी होगी.”


ये भी पढ़ें: DGCA ने शुरू की व्यापक विशेष ऑडिट प्रक्रिया, उड्डयन सुरक्षा प्रणाली को मजबूती देने की तैयारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

13 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

57 minutes ago