पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को दीं जन्मदिन की बधाई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने भूपेंद्र यादव की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी कामना की. इस पर केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे सतत विकास को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका जुनून सराहनीय है. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
इसके बाद भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मेरे लिए निरंतर शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है. जलवायु को लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गया आपका अथक प्रयास हम सभी को एक सतत और सुरक्षित पृथ्वी के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं. मैं आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”
भूपेंद्र यादव पश्चिम बंगाल में हैं. जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सोमवार सुबह कोलकाता में कालीघाट के काली मंदिर में मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. तस्वीरें साझा करते हुए भूपेंद्र यादव ने लिखा, “जय मां काली. मां काली से भारत के निरंतर विकास और सभी भारतवासियों के कल्याण की प्रार्थना की.”
30 जून 1969 को अजमेर में जन्मे भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद हैं. वो वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं. वर्तमान में वो राजस्थान के चुनाव प्रभारी हैं. भूपेंद्र यादव ने अजमेर के सरकारी कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की. वो 2021 से 2024 तक श्रम और पर्यावरण मंत्री थे.
यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat : पीएम मोदी का अंतरिक्ष में भारत की उड़ान को सलाम, ‘समाज के स्तंभों’ का भी किया सम्मान
2010 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया. 2014 में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का कार्यभार संभाला. भूपेंद्र यादव राजस्थान (2013) और झारखंड (2014) के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी और गुजरात के प्रभारी थे. वो 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के प्रभारी थे.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…