देश

नेपाल में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी मोदी सरकार की प्राथमिकता- पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर पहुंचे. इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में नेपाल में बिगड़ते हालात पर अपनी प्रतिक्रिया दी और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों की जानकारी साझा की. शेखावत ने कहा कि नेपाल में मौजूदा अस्थिर स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं चिंता व्यक्त की है. नेपाल में जो कुछ भी हुआ, वह चिंताजनक है. नेपाल में रह रहे सभी भारतीय सुरक्षित हैं, उन्हें कोई खतरा नहीं है और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की बात अभी तक सामने आई है. वहां मौजूद सभी भारतीय पर्यटकों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है.

भारत सरकार लगातार इस पर नजर रख रही है. वहां एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा, हमारे विमान पहले से ही वहां तैनात हैं. वहां गए यात्रियों को निकालने की व्यवस्था पहले ही कर ली गई है. निकासी का कार्य आज से शुरू होने की उम्मीद है. इसके अलावा, भारत और नेपाल के बीच सड़क मार्ग को सबसे सुलभ और सुरक्षित विकल्प के रूप में उपयोग किया जाएगा.

उन्होंने कहा, “पर्यटन और दर्शन के लिए नेपाल गए भारतीयों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है. हम उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरत रहे.” उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान भारतीयों को यात्रा न करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह के जोखिम से बचा जा सके. आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होने पर भारतीय नागरिक सड़क मार्ग से सुरक्षित भारत लौट सकेंगे.

‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते पर कोई आंच नहीं आने देंगे- शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक की है और सभी आवश्यक निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, “नेपाल के साथ भारत का ‘रोटी-बेटी’ का गहरा रिश्ता है. नेपाल हमारा मित्र देश है और वहां की स्थिति चाहे जैसी हो, हमारे आपसी संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत में रह रहे नेपाली नागरिकों के साथ भी हमारा व्यवहार हमेशा की तरह मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक बना रहेगा. भारत सरकार नेपाल में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा और उनकी सकुशल वापसी के लिए हर संभव कदम उठा रही है. सरकार की प्राथमिकता भारतीयों की सुरक्षा और उनके शीघ्र स्वदेश लौटने की व्यवस्था करना है.

ये भी पढ़े: राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर बवाल, बीजेपी ने किया जोरदार विरोध

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

8 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

9 hours ago