देश

अपने ही फेंके जाल में फंस गया अमेरिका! पीएम मोदी और मोहन भागवत के बाद अब इस बड़ी शख्सियत ने लोगों से कर दी ये अपील

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘स्वदेशी अपनाओ’ (Swadeshi) अभियान को लेकर कहा है कि अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें स्वदेशी को अपनाना होगा. उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना, भारत को अपनाना है.

Swadeshi को लेकर क्या बोले शिवराज सिंह?

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “स्वदेशी ही भारत की असली शक्ति है. अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें स्वदेशी को अपनाना होगा. स्वदेशी सिर्फ वस्त्र या वस्तु नहीं, यह आत्मनिर्भरता का मंत्र है. यह हमारे किसानों की मेहनत का सम्मान है, हमारे कारीगरों के हुनर की पहचान है और हमारे उद्योग व युवाओं की ताकत है.”

उन्होंने आगे लिखा, “स्वदेशी यानी अपनी माटी की खुशबू है. स्वदेशी यानी वह समान, जिसे बनाने में हमारे देशवासियों का पसीना बहा है. जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम सिर्फ एक वस्तु नहीं चुनते, बल्कि भारत के भविष्य को चुनते हैं.”

Swadeshi से मजबूत होंगे गांव- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “स्वदेशी से ही गांव मजबूत होंगे, किसान संपन्न होंगे, उद्योग बढ़ेंगे और भारत आत्मनिर्भर बनेगा.” इससे पहले, शिवराज सिंह चौहान ने ‘आईआईएसईआर’ भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है और हमें उस अपील पर ध्यान देना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करें.”

लोगों से स्वदेशी चीजें अपनाने की अपील

उन्होंने अनुरोध करते हुए आगे कहा, “आप सबसे अपील है कि अपने दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजों में स्वदेश में बने उत्पादों का ही उपयोग करें. यह हमारे देश के लोगों को रोजगार देगा और हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगा.”

यह भी पढ़ें- मोहन भागवत ने बताया US को जवाब देने का तरीका, मान गए इंडियन तो निकल जाएगी ट्रंप की हवा

गौरतलब है कि 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘स्वदेशी’ अपनाने का आह्वान किया था. फिलहाल उनकी पहल पर स्वदेशी अपनाने की मुहिम ने जोर पकड़ लिया है. सरकार और सत्ताधारी पार्टी की तरफ से इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago