देश

दिवाली पर PM मोदी का नायाब तोहफा,75 हजार से ज़्यादा युवाओं को बांटे ऑफर लैटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए ‘रोजगार मेले की शुरुआत की’ . पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए. इस मौके पर पीएम ने कहा, ‘आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन है. बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें रोजगार मेले के रूप में एक और कड़ी जुड़ी है.

आज केंद्र सरकार ने 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के शुभारंभ के मौके पर कहा कि बीते आठ वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है और यह कड़ी है रोजगार मेले की. आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है.

पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है. 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वें नंबर तक की छलांग लगाई है. ये संभव हो पा रहा है क्योंकि बीते 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं.”

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

39 minutes ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

8 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

8 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

8 hours ago