देश

योगी सरकार की नायाब पहल, आंगनबाड़ी केंद्रो को गोद लेने के लिए प्रोत्साहन देगी सरकार,बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नवजात से लेकर 6 साल के बच्चों के विकास के लिए योजना बना रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खाका तैयार करने वाली है. सरकार की इस नई योजना में  बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के साथ ही उनकी अनौपचारिक शिक्षा जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं.  सरकार प्रदेश में मौजूद सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को शैक्षणिक और अन्य संस्थाओं द्वारा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी.

योगी सरकार की नई योजना के तहत पहले सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श बनाएगी, जिसके लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शैक्षिक संस्थाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. सीएम योगी ने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. इस निर्देश के अनुसार जिलाधिकारी की अनुमति से आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकसित किए जाएंगे. बता दें यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी   आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 प्रकार की शिक्षा से संबंधित सामग्रियों की किट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं.

3 आंगनबाड़ी केंद्र गोद लेंगी संस्थाएं

नवजात बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योगी सरकार की पहल के बाद अब प्रदेश में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने की प्रकिया शुरु हो जाएगी.  जिले में गोद लिए जाने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची जिला अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा सम्बन्धित गोद लेने वाली संस्थान / संस्था को उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही इस संबध में  उनसे विचार विमर्श कर उनकी स्वेच्छा से गोद लिये जाने वाले आगनवाड़ी केंद्र चिन्हित किए जाएंगे. इसके बाद  अधिकारियों द्वारा गोद लिये जाने वाले बचे हए आंगनबाड़ी केंद्रों को आंवटित किए जाने का काम शुरु होगा.  बता दें प्रदेश में मौजूद हर एक शैक्षिक संस्थान और अन्य संस्था द्वारा कम से कम 3 आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया जाएगा. जिसे सरकार द्वारा तय छ माह की समयावधि में पूरा किया जाना है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago