प्रैक्टिस के बाद टीम इंडिया को दिया गया ठंडा सैंडविच
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेलने उतरेगी. लेकिन इससे पहले प्रैक्टिस और अरेंजमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया. भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया से खुश नजर नहीं आ रही है. भारतीय खिलाडियों ने बुधवार को प्रैक्टिस करने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं भारतीय टीम ने होटल में फेश नाश्ता ना मिलने की वजह से लंच करने भी मना कर दिया था.
टी20 विश्वकप के अपने सफर में पाकिस्तान पर शानदार जीत के शुरुआत करने वाली भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में भेद-भाव की खबरें आ रही है. भारतीय टीम को नाशते में ठंडा सैंडविच परोसा गया. जिससे टीम इंडिया के प्लेयर काफी नाराज हुए और उन्होंने लंच करने से भी साफ मना कर दिया. दरअसल मंगलवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दो घंटे के ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन के बाद नाश्ता करने जब भारतीय टीम नाश्ता करने पहुंची तो मेन्यू में फ्रूट्स, और ‘मेक योर ओन सैंडविच’ शामिल थे. भारतीय खिलाड़ियों को नाश्ता नहीं पसंद आया क्योंकि सेंडविच फ्रेश नहीं थी. खिलाड़ियों ने खराब नाश्ते की शिकायत तुरंत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के अधिकारियों से की.
ठंडे नाश्ते के अलावा टीम इंडिया को होटल सिडनी ग्राउंड से 42 किमी दूर दिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC ने टीम इंडिया को ब्लैक टाउन में प्रैक्टिस करने के लिए कहा था. होटल से इस ग्राउंड की दूरी 42 किमी है जिसकी वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने वहां जाने से साफ मना कर दिया था.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ग्राउंड पर भारतीय टीम को बासी नाश्ता दिए जाने के मामले पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऑफ इंडिया का फिलहाल अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है,जबकि क्रिकेट खिलाड़ियों ने इस सिलसिले में अपनी शिकायत ICC तक सिडनी में मौजूद अधिकारियों के जरिए दर्ज करा दी है.
गुरुवार को भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उतरेगी. लेकिन इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. वेदर रिपोर्ट के अनुसार सिडनी में 27 अक्टूबर को बारिश की संभावना 80% है, ऐसे में बारिश के चलते मैच रद्द किया जा सकता है. अगर मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिया जाएगा. यदि मैच में बारिश नहीं होती है तो टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…