देश

UP Budget 2023: बजट सत्र में भगवा बनाम शेरवानी, ‘काली शेरवानी’ में अखिलेश की एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश

UP Budget 2023: यूपी के बजट सत्र में बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अलग नजर आए. सीएम योगी आदित्यनाथ हमेशा की तरह भगवा वस्त्र में पहुंचे थे. जबकि, अक्सर सफेद कुर्ते-पैजामे और काली जैकेट व लाल टोपी पहने दिखने वाले अखिलेश यादव काली शेरवानी में नजर आए. उनके साथ ही सपा के कई विधायक भी काली शेरवानी में दिखे.

बता दें कि सपा के कद्दावर नेता आजम खान भी कई बार इस तरह की काली शेरवानी पहने नजर आते हैं और इस रंग की ड्रेस उनकी पसंदीदा ड्रेस रही है. माना जा रहा है कि योगी सरकार की कार्रवाई के खिलाफ आजम खान के समर्थन में अखिलेश यादव और सपा के अन्य सदस्य काली शेरवानी में सदन पहुंचे थे. हालांकि, सपा प्रमुख ने सीधे तौर पर इसको लेकर कुछ कहने से इनकार कर दिया. दूसरी तरफ, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश के तौर पर भी इसे देखा जा रहा है.

सदन में अखिलेश यादव के साथ ही आशू मलिक,फहीम, जियाऊर रहमान बर्क, कमाल अख्तर,जाहिद बेग, नासिर क़ुरैशी भी शेरवानी पहन कर पहुंचे थे. सपा नेता आशू मलिक ने शेरवानी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि ये पुरानी है और इसे पहनकर आने में क्या हर्ज है. उन्होंने कहा कि आज की खबर शेरवानी नहीं, बजट है.

पढ़ें ये भी – UP Budget Session 2023 Live: योगी सरकार आज पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा बजट, रोजगार और किसानों पर फोकस की उम्मीद

विधायकों ने क्या कहा

फिलहाल अखिलेश की शेरवानी को लेकर ये तो मात्र कयास ही हैं. असल में इस शेरवानी पहनने के पीछे मकसद क्या है, वो तो अखिलेश ही बता सकते हैं. वहीं सपा विधायकों ने कहा कि यह उनके नेता मोहम्मद आजम खान को समर्थन देने का उनका तरीका था, जिन्होंने न केवल राज्य विधानसभा की सदस्यता खो दी है बल्कि मतदान का अधिकार भी खो दिया है.

यूपी बजट को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बात

यूपी बजट 2023 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का जो सपना इन्होंने दिखाया है, तो मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री विपक्ष और जनता को बताएंगे कि उन्होंने 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

15 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

29 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago