देश

यूपी में तेज हुई हलचल! कैबिनेट बैठक से पहले अमित शाह से मिले सीएम योगी, ये लगाई जा रही हैं अटकलें

Yogi Adityanath: रविवार को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है और आज कैबिनेट की पहली बैठक प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होने की सम्भावना जताई जा रही है. इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से सोमवार (10 जून, 2024) सुबह मुलाकात की है. इस मौके पर उन्होंने अमित शाह को एक बार फिर से केंद्र में मंत्री बनने पर बधाई दी. तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि इस मौके पर यूपी लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर चर्चा हुई है.

दरअसल सीएम योगी ने अमित शाह से उस वक्त मुलाकात की है, जब कैबिनेट की पहली बैठक होने वाली है. ऐसे में यूपी के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. संभावना जताई जा रही है कि दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर चर्चा हुई है. इसके अलावा ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच बीजेपी के अगले अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें-Modi 3.0: यूपी से 11 तो बिहार से 8…जानें मोदी की नई कैबिनेट में किस राज्य को कितना मिला प्रतिनिधित्व

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने पिछले रिकॉर्ड से कहीं अधिक पीछे चली गई और बहुमत का आंकड़ा तक नहीं छू पाई. तो वहीं यूपी मे भी भाजपा का हाल बुरा ही रहा है. यहां पर 80 सीटों में से केवल 33 सीटें ही भाजपा जीत पाई. अखिलेश यादव की सपा ने 37 तो वहीं कांग्रेस ने 6 सीटों पर कब्जा किया. इसके बाद से माना जा रहा है कि मोदी सरकार यूपी को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकती है.

मंत्रिमंडल में शामिल हुए जेपी नड्डा

बता दें कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब सभी बीजेपी के अगले अध्यक्ष को लेकर अटकलें लगा रहे हैं. दरअसल पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. जेपी नड्डा ने अमित शाह की जगह जनवरी 2020 में बीजेपी अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी ली थी. अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल इसी महीने खत्म होने वाला है.

योगी ने इनसे भी की मुलाकात

नई दिल्ली में सोमवार को अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने नितिन रमेश गडकरी और राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की और उनको बधाई दी है. इसको लेकर योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीरें भी शेयर की हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

8 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

8 hours ago