देश

Modi 3.0: यूपी से 11 तो बिहार से 8…जानें मोदी की नई कैबिनेट में किस राज्य को कितना मिला प्रतिनिधित्व

Modi 3.0: नरेंद्र मोदी देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं. अब पूरे देश की निगाह मोदी सरकार 3.0 के विकास कार्यों पर टिकी है. रविवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह के बीच नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. सबसे बड़ी बात ये है कि यूपी से सबसे अधिक 11 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है. तो इसके बाद बिहार का नम्बर आता है. यहां से आठ मंत्री चुने गए हैं. तो आइए जानते हैं किस राज्य से कितने मंत्रियों को मोदी की नई सरकार में शामिल किया गया है-

उत्तर प्रदेश

यूपी से कुल 11- नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान.

ये भी पढ़ें-Modi 3.0 Cabinet Meeting: आज हो सकती है मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, 72 मंत्रियों में 33 नए चेहरे

बिहार

बिहार से कुल 8- जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, सतीश चंद दुबे, राजभूषण चौधरी.

गुजरात

यहां से कुल 6- अमित शाह, जेपी नड्डा, एस जयशंकर, मनसुख मांडविया, सीआर पाटिल, नीमूबेन बमभानिया.

मध्य प्रदेश

यहां से कुल 5 शिवराज चौहान, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर.

कर्नाटक

यहां से कुल 5- निर्मला सीतारमण, एचडी कुमारस्वामी, प्रह्लाद जोशी, वी सोमन्ना, शोभा करंदलाजे.

महाराष्ट्र

यहां से कुल 5- पीयूष गोयल, प्रतापराव जाधव, राम दास अठावले, रक्षा निखिल खडसे, मुरलीधर मोहोल.

राजस्थान

यहां से कुल 4- भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी.

आंध्र प्रदेश

यहां से कुल 3-राम मोहन नायुडू, चंद्रशेखर प्रेम्मासामी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा

हरियाणा

हरियाणा से कुल 3-मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर.

ओडिशा

यहां से कुल 3- धर्मेंद्र प्रधान, जोएल ओराम, अश्विनी वैष्णव.

असम

यहां से कुल 2- सर्वानंद सोनोवाल, पबित्र मार्गरेटा.

झारखंड

यहां से अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ कुल दो लोगों को कैबिनेट में जगह मिली है.

तेलंगाना

यहां से भी दो सांसदों- जी किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार कैबिनेट के लिए चुने गए हैं.

पश्चिम बंगाल और केरल

पश्चिम बंगाल से शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार तो वहीं केरल से सुरेश गोपी, जॉर्ज कुरियन को कैबिनेट में जगह मिली है.

इन राज्यों से एक-एक

अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजिजू, जम्मू कश्मीर से जितेंद्र सिंह, गोवा से श्रीपत नाइक, तमिलनाडु से एल मुरुगन, उत्तराखंड से अजय टम्टा, पंजाब से रवनीत सिंह ‘बिट्टू’, छत्तीसगढ़ से तोखन साहू और दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को कैबिनेट में जगह मिली है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

18 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

23 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

49 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago