देश

ऊर्जा मंत्री का नाम लेकर मेरठ में छुटभैया नेता की गुंडई, कारोबारी को पीट कर सड़क पर रगड़वाई नाक, केस दर्ज

UP News: मेरठ में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के नाम पर वकुल चपराना ने सड़क किनारे कारोबारी को पुलिस के सामने ही जमकर पीटा. फिर पीड़ित कार सवार से पुलिस के सामने ही हाथ जोड़कर माफी मांगने और सड़क पर नाक रगड़वाई. कारोबारी से नाक रगड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया.

विपक्षी दल से अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करके यूपी सरकार पर तंज कसा है. हालांकि, सरकार की फजीहत कराने के बाद पीड़ित की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे थाने से रिहा कर दिया गया.

दरअसल, शनिवार की रात शास्त्रीनगर के डी ब्लॉक निवासी सत्यम रस्तोगी अपने दोस्त के संग तेजगढ़ी के समीप रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. उन्होंने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के कार्यालय के नीचे कार खड़ी कर दी. कार खड़ी करने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराणा से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. थाने से लेकर चौकी तक पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

पुलिस के सामने ही नाक रगड़वाई

पुलिस के सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्यम रस्तोगी से सड़क पर नाक रगड़वाई. फिर हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद ही छोड़ दिया. विकुल चपराणा का आरोप था कि सत्यम रस्तोगी ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर अभद्र टिप्पणी की है.

तब भी मेडिकल पुलिस की तरफ से पूरे प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गई. वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला तूल पकड़ गया. सपा नेता अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह की तरफ से भी एक्स पर ट्वीट कर दिया. उसके बाद पुलिस हरकत में आई. पीड़ित सत्यम रस्तोगी की तरफ से मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में विकुल चपराणा और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

अन्य दो साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही

कल देर शाम को पुलिस ने विकुल चपराणा को गिरफ्तार कर लिया. वीडियो के आधार पर उसके दो साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. उधर, घटना के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि कार पार्किंग को लेकर विवाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. पीड़ित की तरफ से तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया. आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है. वीडियो के आधार पर पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है.

वहीं विवादों में घिरे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का कहना है कि विकुल चपराणा हमारा प्रतिनिधि नहीं हैं, जिस समय घटना बताई जा रही हैं. पूरे प्रकरण में कानून अपना काम करें, हमारा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.


ये भी पढ़ें: लखनऊ में जमघट पर्व पर पतंगबाजी का महा मुकाबला, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया उद्घाटन


-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

45 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

47 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago