लखनऊ में जमघट पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से पतंगबाजी हो रही है. लोग छतों और खाली मैदानों में पहुंचकर पतंगबाजी कर रहे हैं. आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ रही हैं. चारों तरफ से ‘वो काटा’, ‘ढील दे’, ‘गद्दा मार’, ‘पट कर’ जैसे शब्द गूंज रहे हैं. दीपावली के अगले दिन लखनऊ में पतंगबाजी की धूम रहती है.
हुसैनगंज, अमीनाबाद, मौलवीगंज, वजीरगंज, चौक, नक्खास, गोमती स्थित झूलेलालपार्क, मेहंदी घाट, गऊ घाट, चौपटिया और ठाकुरगंज में लोग पतंगबाजी कर रहे हैं. आसमान में ऑपरेशन सिंदूर, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी और मोदी-योगी की तस्वीरे लगी हुई पतंगें उड़ रही हैं.
जमघट पर्व की खुशी में बढ़ी रौनक
सुबह से ही आसमान में लाल, काली, नीली, पीली पतंगें नजर आ रही हैं. तमाम पतंगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत अन्य नेताओं की तस्वीर और पॉलिटिकल स्लोगन भी लिखे हैं. पुराने शहर के चौक इलाके में ज्योतिबा फुले पार्क में काइट फ्लाइंग फेडरेशन की ओर से पतंगबाजी महा मुकाबला हो रहा है.
महा मुकाबले में एक दर्जन से अधिक क्लब के सदस्य भाग ले रहे हैं. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ पतंगबाजी के मुकाबले में भाग लिया.
ये भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, यूपी में हलाल उत्पादों की बिक्री बंद, आतंक और धर्मांतरण से जोड़ा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



