देश

‘तुम क्या चाहती हो..?’, फांसी की सजा सुनते ही जज से क्या बोली मुस्कान? साहिल को भी सजा-ए-मौत

Muskaan Sahil Death Penalty: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से जुड़े बहुचर्चित और सनसनीखेज सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है. अपनी ही पति की बेरहमी से हत्या करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को जज अरविंद कुमार मिश्रा ने फांसी की सजा सुनाई है. इस क्रूरतापूर्ण अपराध ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाई गई सजा (Meerut court judgment On Muskaan Sahil)

सजा सुनाए जाने की प्रक्रिया से पहले दोनों दोषियों, मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था. इससे पहले बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे जज अरविंद कुमार मिश्रा ने जेल में बंद दोनों आरोपियों से उनका पक्ष भी जाना था.

जब जज ने मुस्कान से पूछा कि वह अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी पाई गई है और क्या सजा चाहती है, तो उसने अपनी छोटी बेटी का हवाला देते हुए कहा कि उसका ख्याल रखा जाए, जिसके बाद वह खामोश हो गई. वहीं, जब यही सवाल उसके प्रेमी साहिल से पूछा गया, तो वह पूरी तरह चुप रहा.

क्या था पूरा मामला? (Muskaan Sahil Blue Drum Murder Case)

सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को की गई थी. हत्यारों ने दुर्दांत तरीके से उनके शव को 5 टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में भर दिया था. इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा होने के बाद जुलाई 2025 में जिला अदालत में इसका ट्रायल शुरू हुआ था. लंबी कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर 30 सितंबर को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का दोषी करार दिया था.

ये भी पढ़ें: ‘सबूत संभालकर रखिए, इंसाफ मिलेगा’, राहुल गांधी ने उठाया NSUI छात्रों की पिटाई का मुद्दा, CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर गरमाई राजनीति

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील केके चौबे ने अदालत से मांग की थी कि ऐसे जघन्य अपराध के लिए दोनों दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए. वहीं, बचाव पक्ष की वकील रेखा जैन ने दलील दी थी कि मुस्कान की दो बेटियां हैं और उसके माता-पिता बुजुर्ग हैं, इसलिए उसे कम से कम सजा मिलनी चाहिए. हालांकि, अपराध की क्रूरता और गंभीरता को देखते हुए अदालत ने दोनों को मौत की सजा मुकर्रर की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

टिहरी से त्रिशूली तक: आखिर क्यों हिमालयी जलविद्युत परियोजनाओं को चाहिए नई सोच और क्लाइमेट रियलिटी चेक?

तीस्ता और त्रिशूली की आपदाओं ने हिमालयी जलविद्युत परियोजनाओं की कमजोरियों को उजागर किया है.…

1 minute ago

काम खत्म कर लौट रही थीं डॉक्टर साहिबा, सिरफिरे ने फेंका तेजाब; चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान

बेगूसराय के हर्रख मोहल्ले में अस्पताल से घर लौट रही महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने…

4 minutes ago

झारखंड के गांवों पर मंडराया खतरा, 700 करोड़ रुपये अटकने से सियासी घमासान

Jharkhand News: झारखंड की पंचायतों में बुनियादी विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से…

29 minutes ago

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

39 minutes ago

राजधानी रांची में 1400 करोड़ की विकास योजनाएं 3 साल से ठप: टेंडर के बाद भी काम जीरो, BJP ने सरकार पर लगाया ये आरोप

RANCHI INFRASTRUCTURE CRUNCH: झारखंड की राजधानी रांची में बुनियादी ढांचे से जुड़ी 1400 करोड़ रुपये…

1 hour ago

गुजरात में दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी! अडानी और CMA CGM की साझेदारी से सड़कों पर उतरेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक्स

गुजरात के वापी स्थित तुम्ब कंटेनर डिपो से अब इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए कंटेनरों की…

1 hour ago