देश

एक और सास होने वाले दामाद के साथ हुई फरार, ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी, पढ़ें, क्या है पूरा मामला?

UP News: जैसे अलीगढ़ में सास अपने होने वाले दामाद के साथ भागी थी ठीक उसी तरह का एक मामला यूपी के ही बस्ती से सामने आया है. यहां भी एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है. यह घटना बस्की के दुबौलिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस लड़के और महिला की तलाश में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला? (UP News)

दरअसल दुबौलिया इलाके के रहने वाले एक लड़के का रिश्ता चार महीने पहले गोंडा जिले के एक गांव की लड़की से तय हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई लेकिन इसी दौरान लड़की की मां भी लड़के से बातचीत करने लगी. शुरुआत में घर वालों को इस पर कोई संदेह नहीं हुआ लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का समय बढ़ने लगा और व्यहार में बदलाव को देखकर परिवार वालों को शक हुआ. जब बात खुलकर सामने आई तो लड़की वालों ने लड़के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया. इसके बाद लड़की का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया. शादी की तारीख मई महीने में रखी गई.

सास होने वाले दामाद के साथ हुई फरार (UP News)

हालांकि लड़के और महिला के बीच बातचीत जारी रही. आरोप है कि 3 दिन पहले ही लड़का अपनी होने वाली सास के साथ घर से भाग गया. परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की लेकिन जब कोई सबूत नहीं मिसा तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस युवक के घर पर भी पहुंची लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला. पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश जारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर! पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड का नाम आया सामने, पाकिस्तानी सेना से है कनेक्शन, जानें कौन है आतंकी हाशिम मूसा

संभावित ठिकानों पर की जा रही छापेमारी

युवक और महिला की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बस्ती की यह घटना हाल ही में अलीगढ़ के मामले से काफी मिलती-जुलती है. वहां भी एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी. वहां भी सगाई के बाद लड़की की मां और दामाद के बीच बातचीत शुरू हुई थी जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी.

स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर हो रही चर्चाएं

अलीगढ़ मामले की तरह ही बस्ती में भी परिवार और समाज को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और दोनों को बरामद कर लिया जाएगा. फिलहाल दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद बताए जा रहे हैं जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

5 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

13 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

22 minutes ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

45 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

1 hour ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

1 hour ago