पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली के भारत मंडपम में युग्म (YUGM) कॉन्क्लेव को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज यहां सरकार, एकेडमी, साइंस और रिसर्च से जुड़े भिन्न भिन्न क्षेत्र के लोग इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं. इस एकजुटता को ही युग्म कहते हैं. एक ऐसा युग्म जिसमें विकसित भारत के फ्यूचर टेक से जुड़े स्टेकहोल्डर्स एक साथ जुड़े हैं, एक साथ जुटे हैं. मुझे विश्वास है, हम जो भारत की इनोवेशन कैपेसिटी और डीप टेक में भारत की भूमिका को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, उसे इस आयोजन से बल मिलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, देश में नई National Education Policy लाई गई है. इसे शिक्षा के Global Standards को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. नई Education Policy आने के बाद हम भारतीय एजुकेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव भी देख रहे हैं. किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर होता है, इसलिए ये जरूरी है कि हम अपने युवाओं के भविष्य के लिए और उनको भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करें. इसमें बड़ी भूमिका देश के एजुकेशन सिस्टम की भी होती है, इसलिए हम देश के एजुकेशन सिस्टम को 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक बना रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा, DIKSHA प्लेटफॉर्म के तहत One Nation, One Digital infrastructure का निर्माण किया गया है. ये infrastructure, AI based है. इसका इस्तेमाल देश की 30 से ज्यादा भाषाओं और 7 विदेशी भाषाओं में textbooks तैयार करने में हो रहा है. One Nation, One Subscription ने युवाओं को ये भरोसा दिया है कि सरकार उनकी जरूरतों को समझती है. आज इस योजना की वजह से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों की पहुंच World Class Research Journals तक आसान हो गई है.
उन्होंने आगे कहा, Talent, Temperament और Technology की Trinity ही भारत के भविष्य को Transform करेगी. इसके लिए हम भारत के बच्चों को बचपन में ही जरूरी एक्पोजर दे रहे हैं. हमने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए अगले 25 वर्षों की समयसीमा तय की है. हमारे पास समय सीमित है, लक्ष्य बड़े हैं. इसलिए ये जरुरी है कि हमारे idea की prototype से product तक की यात्रा भी कम से कम समय में पूरी हो.
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा…
संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…
शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…
Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…
भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…