देश

UP News: पाकिस्तान से फंडिंग के बड़े नेटवर्क का ATS ने किया खुलासा, हैंडलर ने भेजे 70 लाख, बिहार का कनेक्शन आया सामने

UP News: भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लगातार फंडिंग जारी है. इसको लेकर यूपी एटीएस को पुख्ता सबूत मिले हैं. इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हाल ही में गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के दौरान हुआ है. इसी इनपुट के आधार पर यूपी एटीएस ने गाजियाबाद के फरीदनगर पहुंची और केनरा बैंक की एक ब्रांच में चल रहे संदिग्ध खाते को खंगाला है, जिससे आतंकी फंडिंग को लेकर तमाम सबूत मिले हैं.

70  लाख रुपये की हुई फंडिंग

खबर सामने आ रही है कि गाजियाबाद में फरीदनगर की केनरा बैंक ब्रांच में एक बैंक अकाउंट खोला गया है, जिसमें एक महीने में 70 लाख रुपये की विदेशी फंडिंग की गई है. मार्च 2022 से अप्रैल 2022 के बीच 70 लाख रुपये की विदेशी फंडिंग की गई है. इसको लेकर यूपी एटीएस के हाथ तमाम सबूत मिले हैं. ये अकाउंट किसी रियाजुद्दीन के नाम से खुला मिला था जो कि गाजियाबाद का रहने वाला था. इसी के साथ ही एटीएस को ये भी पता चला है कि रियाजुद्दीन के खाते से बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले इजहारुल हुसैन का मोबाइल नम्बर लिंक था और दोनों ही किसी बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे. दोनों पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के टच में थे और हैंडलर ही इन लोगों को फंडिंग कर रहा था. सुरक्षा संस्थानों के साथ-साथ प्रतिष्ठानों और भारतीय सेना की जासूसी के नेटवर्क में फंडिंग की जा रही थी.

ये भी पढ़ें- Lucknow: दीवाली की रात पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प, सदमे में पत्नी और बेटी

एटीएस को ये भी जानकारी मिली है कि बिहार का रहने वाला इज़हारुल हुसैन कॉलिंग एप के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर से सीधे जुड़ा हुआ था औऱ खाते में आई रकम को कई अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था. वहीं ये इनपुट मिलने के बाद अब यूपी एटीएस दोनों नामजद आतंकियों को तेजी से तलाश रही है. इसी के साथ ही यूपी एटीएस ने खाता धारक रियाजुद्दीन, बिहार के रहने वाले इज़हारुल हुसैन और अज्ञात पाकिस्तानी एजेंट के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज कर ली है. माना जा रहा है कि इस सम्बंध में यूपी एटीएस आने वाले दिनों में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है. बता दें कि हाल ही में यूपी एटीएस ने आलमबाग भमौला में रहने वाले अब्दुल्ला अर्सलान और मंजूरगढ़ी में रहने वाले माज बिन तारीक को गिरफ्तार किया था, दोनों के तार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़े मिले हैं. इस मामले में भी एटीएस आगे की छानबीन कर रही है और दोनों से पूछताछ जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

7 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

13 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

30 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

33 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

44 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

58 minutes ago