देश

UP News: ‘मेरे लिए स्पेशल अरेंजमेंट कराओ,’ आगरा में धराया फर्जी विधायक, 18 दिन से होटल में मुफ्त ठहराव, बाजार से ले रहा था फ्री सामान

UP News: आगरा सदर इलाके में एक युवक खुद को विधायक बताकर 18 दिनों से होटल में मुफ्त में ठहरे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर आसपास के दुकानदारों से भी रसूखदारी दिखाते हुए सामान उठाने का आरोप है. कार पर राज्यसभा सांसद लिखवाकर दबदबा बनाए रखने वाला यह युवक विभिन्न व्यापारियों का जीना दुश्वार कर चुका था. इलाका पुलिस ने इसके बारे में शिकायत की अनदेखी की. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

सदर क्षेत्र के होटल पवन में 29 अक्टूबर को दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आए युवक ने खुद को विधायक विनोद कुमार बताते हुए कमरा लिया. कार पर ‘राज्यसभा सांसद’ लिखा हुआ था, जिससे होटल और आसपास के सामान्य लोग इससे प्रभावित हो गये. कमरे में प्रवेश लेने के बाद उसने पूरा उगाही का खेल शुरू कर दिया. कार इसी युवक के नाम है. विनोद कुमार के साथ उसका एक साथी भी था.

मेरे लिए स्पेशल अरेंजमेंट कराओ

पिछले 18 दिन से फ्री में रहना, खाना और रौब दिखाना, यही उसकी हरकतों की पहचान बन गया. होटल और आस-पास के रेस्टोरेंट से दिनभर खाने-पीने का सामान मुफ्त में मंगवाता रहा. दबाव बनाने के लिए यह तक कहता- मैं आगरा का विधायक हूं, कल से स्टेडियम में क्रिकेट खेलूंगा. मेरे लिए स्पेशल अरेंजमेंट कराओ.

इसे लगातार सामान देने के बाद होटल स्वामी और सदर बाजार के व्यापारी परेशान हो गए. सौदागर लाइन चौकी में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. आरोप है कि आरोपी के ‘वीआईपी’ व्यवहार और गलत पहचान के दबाव में पुलिस भी मौन रही. चार दिन तक शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से व्यापारी और अधिक परेशान हो उठे.

होटल मालिक और अन्य व्यापारियों की व्यथा सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले में दखल दिया. एडीसीपी के निर्देश पर एसीपी सदर इमरान अहमद ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

आखिरकार पुलिस ने पकड़ा

एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ के बाद साफ हो गया कि वह फर्जी तरीके से खुद को विधायक बता रहा था. उसकी पहचान और इरादों की जांच में मामला साफ होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज ही नहीं किया बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया.

आगरा की इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि कुछ लोग फर्जी पहचान और रसूख के दावे के बल पर किस तरह कानून का मजाक उड़ाते हैं. पुलिस की शुरुआती निष्क्रियता पर सवाल उठना लाजमी है. हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इस फ्रॊड की असलियत उजागर हो गई


ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण पर कैसे लगेगी लगाम, यहां की हवा कब साफ होगी? Bharat Express पर देखिएगा CPCB मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता का इंटरव्यू


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago