Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में प्रदूषण पर कैसे लगेगी लगाम, यहां की हवा कब साफ होगी? Bharat Express पर देखिएगा CPCB मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता का इंटरव्यू

दिल्ली… वही शहर, जहां सांस लेना एक चुनौती बन चुका है. हवा में घुला ज़हर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. सुबह से लेकर शाम तक राजधानी स्मॉग की चादर में लिपटी है… और AQI ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच चुका है. ऐसे में CPCB के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता से जानें कैसे लग सकती है प्रदूषण पर लगाम..

journalist Aditya Dwivedi delhi pollution news
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर स्मॉग की मोटी चादर में कैद है. AQI ‘सीवियर’ स्तर पर पहुंच चुका है. सुबह से शाम तक हवा में जहर घुला हुआ है. सांस लेना मुश्किल, आंखों में जलन और गले में खराश आम हो गई है. ऐसे में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की ओर से क्‍या कदम उठाए जा रहे हैं, इस बारे में बोर्ड के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता से भारत एक्सप्रेस के वरिष्ठ पत्रकार आदित्य द्विवेदी ने खास बातचीत की. इंटरव्यू में दिल्ली की हवा को साफ करने के रास्ते तलाशे गए.

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता के पूरे इंटरव्‍यू को आप भारत एक्सप्रेस न्‍यूज चैनल पर देख सकते हैं. आप भारत एक्सप्रेस चैनल को टाटा प्ले पर चैनल नंबर 535 पर देख सकते हैं. यह चैनल अन्य कई प्रमुख डीटीएच और केबल नेटवर्क पर भी उपलब्ध है, जैसे कि एयरटेल डिजिटल टीवी (चैनल 327), डिश टीवी (चैनल 671), और जियो फाइबर (चैनल 495).

दिल्‍ली में व्याप्त प्रदूषण और AQI के बारे में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता ने कई बातें कहीं. उनसे पूछा गया-

  • दिल्‍ली में प्रदूषण की कितनी गंभीर स्थिति है?
  • प्रदूषण के लिए लोकल या बाहरी, क्‍या कारण हैं, असली दोषी कौन है?
  • GRAP और कोऑर्डिनेशन कितना कारगर है?
  • अगले 5 साल में क्या दिल्ली की हवा सुधर सकती है?
  • बच्चों और बुजुर्गों के लिए क्या खास सावधानी जरूरी हैं?

ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब देखने के लिए टीवी पर भारत एक्सप्रेस न्‍यूज चैनल जरूर देखिएगा. आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता का इंटरव्‍यू देख सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read