देश

UP News: महोबा में भीषण सड़क हादसा, कार से टकराई बाइक, 5 की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी और बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, बगरोन गांव निवासी कुश कुमार की पत्नी कंचन और अन्य परिजन गाड़ी में सवार थे. वो ननौरा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे. हालांकि गांव के पास जैसे ही गाड़ी एक मोड़ पर पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया. इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई. इसके बाद दोनों वाहन एक गड्ढे में गिर गए. इस टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी, जिन्होंने घायलों को बाहर निकाला. सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर गए. हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 5 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में दो बाइक सवार शामिल हैं. फिलहाल 3 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने क्या बताया?

एएसपी वंदना सिंह ने कहा, “पुलिस को ईको कार और बाइक में टक्कर की सूचना मिली थी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर गए. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा इको कार का टायर फटने के कारण हुआ. हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हैं. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार सवार लोगों की पहचान कर ली गई है. अभी बाइक पर आए युवकों की पहचान की जा रही है.


ये भी पढ़ें:


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago