Bharat Express DD Free Dish

Mahoba News

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्मशान घाट न होने से लोग खेतों और जंगलों में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं. वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने सुविधाओं की मांग की है.

महोबा के कबरई विकासखंड के दो गांवों के सैकड़ों बच्चों ने बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई.

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की. नगर पालिका की भूमि पर बने मकान को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया.

Mahoba Over Water Crisis: महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोक लिया. सड़क पर धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई. विधायक ने 20 दिन का अल्टीमेटम दिया है.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एआरटीओ कार्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें वाहन मालिकों के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर उनके नाम पर 25 से अधिक वाहनों का पंजीयन कर दिया गया.

Mahoba Crime: महोबा के बिजोरी गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 'गोली चल जावेगी...' गाना बज रहा था और उसी गाने के बीच अचानक किसी ने सच में गोली चला दी. इस फायरिंग में दो महिलाएं घायल हो गईं.

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जहरीला पदार्थ खाने व फांसी लगाने का प्रयास करने वाले मरीज को डॉक्टरों ने चारकोल टेबलेट की जगह कोयले का घोल पिला दिया. सीएमएस ने बताया कि मरीज को कोयले का घोल नहीं चारकोल की टेबलेट दी जाती है.

बगरोन गांव निवासी कुश कुमार की पत्नी कंचन और अन्य परिजन गाड़ी में सवार थे. वो ननौरा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे. हालांकि गांव के पास जैसे ही गाड़ी एक मोड़ पर पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया. इससे गाड़ी बाइक से टकरा गई.