देश

UP News: DJ पर डांस करना पति को नहीं आया रास, लाठी से फोड़ा पत्नी का सिर, मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को लाठी से मार कर मौत के मुंह में सिर्फ इसलिए धकेल दिया, क्योंकि वह डीजे पर डांस करने लगी थी. इस घटना के बाद गोदभराई कार्यक्रम की खुशियां मातम में तब्दील हो गई थी. परिवार में रोना-पिटना मच गया तो वहीं आरोपित पति को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया.

मामला आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर गांव से सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, यहां पर शुक्रवार देर रात गोदभराई का कार्यक्रम चल रहा था. इसी हंसी-खुशी के बीच डीजे भी लगाया गया था. घर-परिवार के लोग डांस कर रहे थे और जमकर एक-दूससे से हंसी-ठिठोली कर रहे थे. यहां जैसे ही डीजे बजना शुरू हुआ कि, सुनीता नाम कि महिला भी सभी के साथ डांस करने लगी. इतने में शराब के नशे मं धुत उसके पति मुन्ना राम ने उसको डांस करते देख लिया और नाराजगी जताई. इसके साथ ही उस पर लाठी से हमला कर दिया. इस पर सुनीता गम्भीर रूप से घायल हो गई और देखते ही देखते उसके प्राण पखेरू उड़ गए. इसकी मौत होते हुए गोदभराई का कार्यक्रम मातम में बदल गया.

इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है और वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से की मुलाकात, हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण पर बोले- हिरोशिमा नाम सुनते ही दुनिया कांप जाती है

आरोपित पर होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि नामदारपुर में पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पति शराब में धुत था और उसन पत्नी के सिर पर लाठी से प्रहार किया, जिसमें उसकी मौत हो गई है. इसके बाद पति को हिरासत में ले लिया गया है. मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

32 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

1 hour ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

1 hour ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago