देश

Sikh Riots: जगदीश टाइटलर के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट, सिख विरोधी दंगों में लगा था यह आरोप, 3 सिखों की हुई थी मौत

Jagdish Tytler Sikh Riots Case: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. टाइटलर के खिलाफ 1984 में हुए सिख-विरोधी दंगों से जुड़े एक केस में CBI द्वारा चार्जशीट दाखिल की गई है. टाइटलर पर आरोप है कि उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भीड़ को भड़काने का काम किया था. जिसने पुल बंगश गुरुद्वारा में आग लगाई जिसमें तीन सिखों की मृत्यु हो गई. जगदीश टाइटलर पर सेक्शन 147, 148, 149, 153(a), 188 IPC और 109, 302, 295 एवं 436 समेत कई धाराओं में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है.

बता दें कि बीते अप्रैल में, जगदीश टाइटलर दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हुए थे और दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित पुल बंगश गुरुद्वारा मामले के संबंध में अपनी आवाज के नमूने दिए थे. केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) उनके आवाज के नमूनों की जांच करेगी.

टाइटलर ने कही थी यह बड़ी बात

सीएफएसएल में आवाज के नमूने देने के बाद मामले को लेकर टाइटलर ने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ एक भी सबूत है तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं. इससे पूर्व में इस मामले की जांच कर रहे सीबीआई ने टाइटलर को क्लीन चिट दे दी थी. वहीं 4 दिसंबर, 2015 को CBI ने फिर से इसकी जांच शुरू कर दी थी. 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे जगदीश टाइटलर को विरोध के चलते त्यागपत्र देना पड़ा था. कांग्रेस पार्टी ने भी पिछले कुछ वर्षों से टाइटलर से दूरी बना रखी है. ऐसा 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े कानूनी मसलों को लेकर किया गया है.

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज में आज होगा भारत एक्सप्रेस के नए ऑफिस का भव्य उद्घाटन, चेयरमैन उपेंद्र राय और न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर करेंगे शुभारंभ

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए थे दंगे

साल 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे. इसका कारण यह था कि इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले उनके बॉडीगार्ड्स सिख समुदाय के थे. साल 2000 में इन दंगों की जांच के लिए सरकार ने नानावटी कमीशन का गठन किया था. जिसने साल 2005 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी, जिसमें सिख विरोधी दंगों में राजनीतिज्ञों, कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने की तरफ इशारा किया गया था.

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 8 घंटे में मचेगी और खलबली! तेजी से गिरा पारा, 23 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Weather Update Today: 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और…

23 minutes ago

छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…

43 minutes ago

Sarvpitr Amavasya: एक जिद ने कैसे बदल दिया पितृ लोक का नियम? जानिए अच्छोदा की कहानी

सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…

56 minutes ago