देश

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, 21 घायल, मची चीख-पुकार

Purvanchal Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई है. घटना के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई. 21 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हाथी का पुरवा गांव के पास सोमवार की देर रात हुई है. खबर सामने आ रही है कि बस में महिला-पुरुष टीचर्स और कर्मचारी सवार थे, सभी घायलों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है तो वहीं जानकारी सामने आ रही है कि, दो घायलों के पैर में गम्भीर चोटें आई हैं.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की दोपहर को मऊ जिले के सरदार भगत सिंह कॉन्वेंट स्कूल डुमरी मरयादपुर की एक निजी बस 14 महिला टीचर्स और 7 पुरुष टीचर्स के साथ ही अन्य कर्मचारियों के साथ रवाना हुई थी. पूछताछ में जानकारी मिली है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी लखनऊ टूर के लिए निकले थे. पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8.30 बजे बस लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हाथी का पुरवा गांव के पास अनियंत्रित हो गई औऱ तेजी से पलट गई, बस पलटने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि बस में लोग फंसे थे. इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढ़ें- UP News: ‘…वर्ना मुल्क बर्बाद हो जाएगा’, सांप्रदायिकता को लेकर मौलाना अरशद मदनी ने दिया बड़ा बयान, विभाजन के दिनों की दिलाई याद

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा. खबर सामने आ रही है कि हादसे में दो लोगों को पैर में गम्भीर चोट लगी है. इन दो लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है. इस पूरी घटना को लेकर इंस्पेक्टर अंकित त्रिपाठी ने बताया कि बस में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही अन्य कर्मचारी मौजूद थे, फिलहाल दो को छोड़कर अन्य को मामूली चोटें आई हैं. सभी का इलाज जारी है. चालक को भी चोट लगी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago