देश

Hardoi: वैलेंटाइन डे पर प्रेमी युगल ने एक ही बाग में दी जान! प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने लगाई फांसी

Hardoi. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के मौके पर प्रेमी युगल के आत्महत्या कर लेने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पहले प्रेमी की मौत हुई तो दूसरे दिन प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामला हरदोई के माधौगंज इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में किसी तरह के आरोप से इनकार किया है. इसी के साथ जांच की बात कही है.

जानकारी के मुताबिक, माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर निवासी रामसागर नामक युवक का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला था. उसके दूसरे ही दिन गांव के बाहर उसी बाग में पड़ोस की लड़की का भी शव लटका हुआ मिला. मृतक रामसागर की भाभी ने बताया था कि कुछ दिनों पहले प्रेम प्रसंग के मामले में उसके देवर पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी, उसमें वह दो महीने की जेल भी काट चुका था. युवती के द्वारा आत्महत्या के मामले की छानबीन के लिए पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है. दूसरी ओर गांव के लोग इस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देख रहे हैं. क्योंकि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे था और उसी दिन युवक का शव मिला तो दूसरे दिन उसी बाग में युवती का भी शव पाया गया.

इसे भी पढ़ें-  रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने पर बोले सीएम योगी- उन लोगों ने अपना ‘संस्कार’ दिखाया, 2024 चुनाव को लेकर बोले- विपक्ष का हर नेता पीएम पद का प्रत्याशी

गांव में पसरा सन्नाटा

हालांकि इस पूरे मामले में परिवारों के लोग चुप्पी साधे हुए हैं. लड़की की मौत के बारे में अभी तक कोई पुख्ता कारण स्पष्ट नही हुआ है. हालांकि अटकलें हैं कि दोनों प्रेमी युगल साथ जीने- मरने की कसमें खा चुके थे, जो कि दोनों परिवारों को नाममंजूर था. इश्क परवान चढ़ा तो लड़की पक्ष के लोगों की शिकायत पर युवक को जेल की हवा खानी पड़ी थी. लगभग दो माह की जेल काटने के बाद युवक गांव पहुंचा तो फिर से थाने में शिकायत का सिलसिला जारी रहा. बताया जाता है कि युवक ने फांसी लगाने के पहले कई वीडियो वायरल किए थे, जो कुछ देर बाद डिलीट कर दिए गए. वहीं दो दिनों में हुई दूसरी घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

20 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

37 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

54 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago