देश

वंदे भारत में यात्री को परोसे गए धूल भरे कॉर्नफ्लेक्स, पैसेंजर ने रेलवे को दिए ये सुझाव

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को कथित तौर पर धूल भरे कॉर्नफ्लेक्स परोसे गए. यात्री ने रेलवे को तीन सलाह दी. मुंबई-शिर्डी वीबीई के लॉन्च के दो दिन बाद, 12 फरवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री वीरेश नारकर ने ट्रेन केटरिंग स्टाफ द्वारा धूल भरे कॉर्नफ्लेक्स परोसे जाने की शिकायत की है. देश की प्रीमियम ट्रेनों की यूएसपी टॉप क्लास सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता का खाना भी माना जाता है लेकिन यात्रा की इस शिकायत ने रेलवे की इस कमी को यहां भी साबित कर दिया. सामान्य ट्रेनों में रेलवे के खाने की अक्सर यात्री शिकायत करते हैं, लेकिन प्रीमियम क्लास को इससे अलग माना जाता था.

रेलवे को दिए कुछ सुझाव

वीरेश नारकर नामक यात्री ने अपने परोसे गए खाने की शिकायत के साथ रेलवे को कुछ सुझाव भी दिए हैं. यात्री ने ट्विटर कर रेलवे का ध्यान खींचते हुए कई समस्याओं पर सुझाव दिया. नारकर ने कहा कि उन्होंने एक्जीक्यूटिव कोच में एक सीट के लिए एक्स्ट्रा भुगतान किया है. यात्री के मुताबिक, एक्जीक्यूटिव क्लास ट्रेन के बीच में दी जाती है, इसलिए अन्य वर्ग के लोग लगातार उसमें चलते रहते हैं और अधिक भुगतान करने के बाद भी कोई प्राइवेसी नहीं होती है. इसलिए यात्री ने एक्जीक्यूटिव क्लास को आगे या पीछे लगाने की बात कही है. साथ ही यात्री ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के फर्श कालीन से ढके हुए हैं, जिसे वैक्यूम क्लीनर से साफ करने की जरूरत है. इसलिए फर्श पर झाडू लगाने के पारंपरिक तरीके के बजाय डायसन वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़े:- Kanpur Dehat Case: कानपुर अग्निकांड पर सीएम योगी ने जताया दु:ख, बोले- होगा दूध का दूध और पानी का पानी

डस्टी कॉर्नफ्लेक्स खाने को कौन देता?

इसके साथ ही नारकर ने प्रीमियम ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने को लेकर भी समस्या बताई है. यात्री ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है. डस्टी कॉर्नफ्लेक्स खाने को कौन देता है. इसकी क्वालिटी में सुधार होनी चाहिए. कमेंट में, उन्होंने कहा कि एक कारण ये हो सकता है कि बाहर धुआं था और धुएं के छोटे कण एसी वेंट्स से अंदर आए और दूध पर जमा हो गए. कृपया दूध और कॉर्नफ्लेक्स के ऑप्शन प्रदान करें.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

4 minutes ago

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

2 hours ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago