देश

UP News: ‘वहां महिलाओं को बेबी या बीवी…’ रामकथा में स्वामी रामभद्राचार्य के बयान से मचा बवाल

UP News: मेरठ के विक्टोरिया पार्क में चल रही रामकथा एक बार फिर चर्चा में है. वजह हैं जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के तीखे और विवादित बयान. उन्होंने धर्म, शिक्षा व्यवस्था और महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर अपनी राय रखी, जिससे बहस तेज हो गई है.

स्वामी रामभद्रचार्य ने क्या कहा?

स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि सिर्फ हिंदू धर्म ही ऐसा है जहां महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है. उन्होंने अन्य धर्मों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां महिलाओं को सिर्फ ‘बेबी’ या ‘बीवी’ कहा जाता है. इस्लाम धर्म को लेकर उन्होंने कहा कि वहां महिलाओं की हालत बेहद खराब है. 25 बच्चों को जन्म देने और तीन बार तलाक कहकर छोड़ देने जैसी बातें उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताईं. उनका दावा था कि हिंदू परंपरा में मां को पिता से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है.

शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

शिक्षा व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल उठाए. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में न भेजें बल्कि उन्हें सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने वाले सरस्वती विद्यालय में पढ़ाएं. उनका कहना था कि चाहे तीनों संतान बेटा हों या बेटी, उन्हें संस्कारी बनाना सबसे ज़रूरी है.

महिलाओं के आरक्षण पर क्या बोले?

महिलाओं के आरक्षण पर उन्होंने संसद में दिए गए 33% को नाकाफी बताया और कहा कि महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा अधिकार मिलने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि समाज में महिलाओं को ऊंचा दर्जा देने की परंपरा हिंदू धर्म से ही शुरू हुई है.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पहले भी विवादों में बयान

यह पहली बार नहीं है जब स्वामी रामभद्राचार्य अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों. इससे पहले उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहकर भी हलचल मचा दी थी. अब उनके ताजा बयान रामकथा के मंच से सामने आए हैं जिस पर लोगों के बीच तीखी बहस जारी है. स्वामी रामभद्रचार्य के बयान से कुछ लोग उनके समर्थन में हैं तो कुछ विपक्ष में हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago