अजब-गजब

Delhi Mysterious Fort: दिल्ली का रहस्यमयी किला जहां प्रेतों को चिट्ठी लिखकर सारी इच्छाएं हो जाती हैं पूरी

Delhi Mysterious Fort: अगर आप दिल्ली में हैं और इतिहास और रहस्य में दिलचस्पी रखते हैं, तो फिरोजशाह कोटला किले की कहानी आपको झटका दे सकती है. कहा जाता है कि इस किले में आज भी जिन्न रहते हैं और लोगों की इच्छाओं को पूरा करते हैं. लोग दूर-दूर से यहां अपनी फरियाद लेकर आते हैं, यह विश्वास करने वाले के लिए अद्भुत अनुभव होता है.

फिरोजशाह कोटला किला राजधानी दिल्ली के दिल में स्थित है, और इसके पास ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जिसे अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाता है. किले में प्रवेश करने के लिए केवल 25 रुपए का टिकट देना होता है.

इतिहास की एक झलक

फिरोज शाह तुगलक ने 1354 ई. में अपने चाचा मुहम्मद बिन तुगलक से सत्ता छीनने के बाद इस किले का निर्माण करवाया था. उसी समय उन्होंने फिरोजाबाद शहर भी बसाया. किले का निर्माण यमुना के किनारे इसलिए किया गया ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके. इतिहास में इसे दिल्ली का छठा शहर भी माना जाता है.

जिन्नात और उनकी मान्यता

कुछ सालों से यहां जिन्नों के बसने की मान्यता है. बताया जाता है कि इमरजेंसी के समय लड्डू शाह नामक बाबा यहां रहकर शागिर्दों को जिन्नों की शक्तियों के बारे में बताते थे. उनके अनुसार, जिन्न लोगों की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं.
कोरोना से पहले किले के नीचे बने कमरों में लोग चिराग जलाकर अपनी फरियाद पढ़ते थे. अब भी गुरुवार के दिन लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं और अपनी परेशानियां जिन्नों के सामने रखते हैं.

ये भी पढ़ें- राजस्थान का शापित गांव जहां रातों रात गायब हो गई थी पूरी आबादी, आखिर क्या हुआ था ऐसा, सच्चाई जानकर चकरा जाएगी सर

लोगों की कहानियां

किले में एक महिला ने अपनी कहानी सुनाई. उसने बताया कि उसके पति की गंभीर बीमारी थी, लेकिन यहां आकर और अपनी अर्जी लगाने के बाद उसका परिवार खुशहाल हो गया. उसका बेटा भी घर लौट आया. ऐसी कहानियां केवल एक महिला की नहीं हैं, बल्कि दूर-दूर से लोग यहां अपनी उम्मीदें और समस्याएं लेकर आते हैं.

सबसे चर्चित जिन्न है ‘लाट वाले बाबा’, जो 13.1 मीटर ऊंची मीनार-ए-जरीन में रहते हैं. हालांकि, इस मीनार तक जाने का रास्ता बंद रखा गया है (Delhi Mysterious Fort).

Archeological Survey of India के अनुसार, किले में जिन्न वाली मान्यता लोगों की आस्था पर आधारित है. उनके पास इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं है. उनका काम केवल देश की ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा करना है.

जिन्नों के नियम और मान्यताएं

किले में पुरुष और महिलाओं के लिए कुछ नियम माने जाते हैं. माना जाता है कि ज्यादा इत्र लगाकर यहां नहीं आना चाहिए. लोग मानते हैं कि जिन्न इंसानों की तरह परिवार चला सकते हैं और हजारों साल तक जीवित रह सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

31 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

53 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

1 hour ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago