Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है और उससे पहले राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. रैलियों, जनसभाओं और चुनावी वादों की बौछार हो रही है. इसी माहौल में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने नए सिविल एन्क्लेव के अस्थायी टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया.
सोमवार को रीएम मोदी (PM Modi) पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने एयरपोर्ट का उद्गाटन किया. यह नया टर्मिनल पूर्णिया एयरपोर्ट की सुविधाओं और क्षमता को बढ़ाएगा. इससे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा और इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. पूर्णिया एयरपोर्ट अब बिहार का चौथा कमर्शियल एयरपोर्ट बन गया है जिससे आसपास के जिलों को भी फायदा मिलेगा.
उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें-पंजाब बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में टेका मत्था, नवजोत कौर ने सरकार पर उठाए सवाल
चुनावी माहौल में इस उद्घाटन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं. विपक्ष इसे चुनावी स्टंट बता रहा हैं तो वहीं सत्ताधारी दल इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहा है. जनता की नजर अब चुनाव आयोग की घोषणा पर टिकी है लेकिन उससे पहले नेताओं की घोषणाओं से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है.
कब हुआ था ऐलान?
पूर्णिया एयरपोर्ट की घोषणा पीएम मोदी ने 2015 में की थी. 69 एकड़ जमीन पर बने इस एयरपोर्ट का टर्मिनल 4000 स्क्वायर मीटर में फैला है और इसे 46 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. भविष्य में इसे 500 करोड़ खर्च कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा.
यह एयरपोर्ट सीमांचल और कोसी के 7 जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल के लोगों को भी राहत देगा. अब उन्हें दूर के एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसा दोनों बचेंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…