सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश में भदोही जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी का एक महिला से कथित अश्लील बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी.
मुख्य आरक्षी द्वारा पुलिस की वर्दी में एक महिला से अश्लील हरकत करने संबंधी डेढ़ मिनट का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया. भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार देर रात बताया कि शहर कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर यादव का एक महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत एवं हरकत करने का वीडियो सामने आने के बाद उसे निलंबित कर मामले की विभागीय जांच का आदेश दिया गया है.
कात्यायन के मुताबिक, उक्त वीडियो लगभग एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है और यह रविवार को कई सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया उक्त वीडियो की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भुवनेश्वर कुमार पांडेय को सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…