देश

Lok Sabha Election 2024: मोदी, योगी, राहुल या केजरीवाल…जनता किसे बनाना चाहती है प्रधानमंत्री, सर्वे में आया चौंकाने वाला नतीजा

Lok Sabha Election 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. NDA हो या I.N.D.I.A जनता को अभी से लुभाने के प्रयास में लग गई है. कहीं सरकारों का अब तक का रिपोर्ट कार्ड दिखाया जा रहा है तो कहीं मौजूदा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कवायद की जा रही है. इस बीच ABP C Voter Survey का नतीजा सामने आ गया है. पीएम के लिए नरेंद्र मोदी अब भी जनता की पहली पसंद हैं.

पीएम मोदी जनता की पहली पसंद

एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर ने छत्तीसगढ़ में सर्वे किया है, जिसमें पीएम मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं. सर्वे के दौरान धत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट और 90 विधानसभा सीटों को कवर किया गया था. इस सर्वे में 18 जुलाई से 19 अगस्त के बीच पूरे छत्तीसगढ़ में 7,696 युवाओं ने भाग लिया था.

यह भी पढ़ें: मोदी क्यों जीते और फिर क्यों वापसी कर सकते हैं?

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बनने जा रही है कांग्रेस की सरकार

सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. पार्टी को 48 से 54 सीटें मिलने का अनुमान है. हालांकि, पीएम के रूप में मोदी राज्य की पहली पसंद हैं. राज्य में पीएम मोदी की लोकप्रियता मजबूत बनी हुई है. सर्वे के दौरान करीब 62 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को पहली पसंद बताया. वहीं राहुल गांधी को 19 फीसदी लोग पीएम बनाना चाहते हैं. अरविंद केजरीवाल को सर्वे में सिर्फ 5 फीसदी वोट मिले तो योगी आदित्यनाथ को 2.8 फीसदी. ममता बनर्जी को 2.7 प्रतिशत लोग पीएम बनाना चाहते हैं.

किस आधार पर हुआ सर्वे

  • 18 जुलाई से 19 अगस्त तक चला सर्वे
  • इसमें कुल 7679 लोगों ने भाग लिया
  • छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों को कवर किया गया
  • विधानसभा की 90 सीटों को कवर किया गया

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago